प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया AI ) 
औरंगाबाद

चुनावी गर्मी में आग! संभाजीनगर में अजित पवार गुट के कार्यालय को जलाने की कोशिश; पुलिस ने आरोपी दबोचा

NCP Ajit Pawar Group: छत्रपति संभाजीनगर में चुनावी माहौल के बीच अजित पवार गुट के प्रचार कार्यालय को आग लगाने की कोशिश से हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

अंकिता पटेल

Maharashtra Local Body Election: छत्रपति संभाजीनगर चुनाव के माहौल में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज होती जा रही है। सोलापुर में हत्या की घटना के बाद अब छत्रपति संभाजीनगर में एक प्रचार कार्यालय को आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आने से चुनावी दौर में कानून व्यवस्था का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

कैलासनगर इलाके में अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रचार कार्यालय को आग लगाने का प्रयास किए जाने से शहर के राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में संदिग्ध आरोपी बालू उर्फ योगेश मुले (40, निवासी कैलासनगर) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

यह जानकारी जिन्सी पुलिस थाने के उपनिरीक्षक रविकिरण कदम ने दी। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष योगेश गणेश शहाणे (22) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, मयूर मोहनराव सोनवणे राकां (अजितगुट) के उम्मीदवार हैं, प्रचार के लिए दत्तानगर इलाके में विधिवत अनुमति लेकर कार्यालय बनाया गया था।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी हुआ गिरफ्तार

घटना के बाद प्रचार कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में लाल टी-शर्ट पहना एक व्यक्ति मंडप में आग लगाते हुए दिखाई दिया। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बालू उर्फ योगेश मुले को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष योगेश गणेश शहाणे की शिकायत पर जिन्सी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। शहर जिला अध्यक्ष अभिजीत देशमुख ने कहा कि पार्टी जाति-पाति की राजनीति न करते हुए विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। विरोधियों के पैरों तले जमीन खिसकने से घटनाएं हो रही है।

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित