प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

मनपा चुनाव: कांग्रेस-एनसीपी (SP) साथ, UBT बाहर; कांग्रेस 80, एनसीपी 35 सीटों पर लड़ेगी

Municipal Election: संभाजीनगर मनपा चुनाव में कांग्रेस ने अलग राह चुनते हुए शिवसेना (UBT) को बाहर रखकर एनसीपी शरद पवार गुट के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar, Municipal Election: छत्रपति संभाजीनगर महायुति में शामिल कांग्रेस ने अपनी अलग राह चुनते हुए शिवसेना (यूबीटी) को बाहर रखकर एनसीपी (शरद पवार) गुट के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

मनपा चुनाव के लिए कांग्रेस 80 सीटों पर जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाडी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा जरूर चली, लेकिन यह युति साकार नहीं हो सकी।

इसके बाद कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला लिया। शहर की महानगरपालिका चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा तय हो चुका है।

महानगरपालिका में सत्ता हासिल करने का पूरा प्रयास

इसके तहत 80 सीटों पर कांग्रेस और 35 सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार मैदान में उत्तारंगी कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की सूची भी घोषित कर दी है और चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है।

यह जानकारी कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष शेख यूसुफ ने दी। उन्होंने बताया कि शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के साथ कुछ सीटों को लेकर मतभेद होने के कारण गठबंधन संभव नहीं हो सका, वहीं वंचित आघाड़ी के साथ भी युति नहीं बन पाई।

ऐसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास बहुजन के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उत्तरी है और महानगर पालिका में सत्ता हासिल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा, इस बीच शेख यूसुफ ने यह भी कहा कि एमआईएम में शामिल कई कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए है।

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन