प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स:सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में 1490 निर्माण प्रस्ताव, 1067 का हुआ निपटारा, मनपा को बड़ा आर्थिक सहारा

Sambhajinagar: मनपा को चालू वित्तीय वर्ष के पहले साढ़े आठ महीनों में इमारत निर्माण अनुमति से 65.72 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। नगर नियोजन विभाग को 1490 प्रस्ताव, जिनमें से 1067 का निपटारा किया गया है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Town Planning News: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के नगर नियोजन विभाग में चालू वित्तीय वर्ष के पहले साढ़े आठ महीनों में इमारत निर्माण अनुमति के लिए कुल 1490 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1067 प्रस्तावों का निपटारा किया जा चुका है।

इन प्रस्तावों के माध्यम से महानगरपालिका की तिजोरी में 65 करोड़ 72 लाख 3 हजार 379 रुपए का राजस्व जमा हुआ है। शहर में बनने वाली आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित स्वरूप की इमारतों के लिए नगर नियोजन विभाग द्वारा निर्माण अनुमति दी जाती है।

सरकारी नियमों के अनुसार निर्माण अनुमति का प्रस्ताव अधिकृत वास्तुविशारद के माध्यम से प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पिछले कुछ महीनों से यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इसी दौरान लंबित प्रस्तावों की संख्या बढ़ने पर सरकार ने नगर नियोजन विभाग को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावों का निपटारा करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

नगर नियोजन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अप्रैल 2025 से दस दिसंबर 2025 की अवधि में कुल 1490 प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से 1067 प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लिया गया। इन प्रस्तावों से महानगर पालिका के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल माह में 178 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 10 करोड़ 13 लाख 84 हजार 766 रुपए का राजस्व मिला।

महीने में मिले प्रस्ताव व राजस्व के आंकड़े

माह प्रस्तावों की संख्या प्राप्त राजस्व (₹)
मई 170 7,13,22,737
जून 145 9,23,64,565
जुलाई 187 9,61,65,254
अगस्त 187 7,30,30,813
सितंबर 207 6,13,13,437
अक्टूबर 186 12,46,21,807
नवंबर 201 4,37,01,405
दिसंबर* 29 ~9,50,000

शहर के विकास को अब मिलेगी तेजगति

निर्माण अनुमति की प्रक्रिया में बढ़ोतरी से शहर के विकास कार्यों को गति मिली है। साथ ही मनपा की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। बता दे कि आए दिन शहर का विस्तार बढ़ता जा रहा है।

शहर के बाहरी इलाकों में अवैध निर्माण कार्य जोरों पर है। शहर में मनपा से बिना परमिशन लिए घरों का निर्माण करने। का सिलसिला सालों से जारी है। करीब 6 माह पूर्व मनपा प्रशासन ने शहर में सड़क चौड़ीकरण मुहिम हाथ में ली।

अवैध संपत्तियों पर तोड़ कार्रवाई जारी

इसमें शहरे विकास प्रारूप के अनुसार हजारों अवैध संपत्तियों पर मनपा का बुलडोजर चला। जिसके चलते अपने आशियाना का अवैध निर्माण करने को लोग अब डर रहे है। यहीं कारण है लोग मनपा से परमिशन लेकर अपने घरों का निर्माण कराने को प्राथमिकता दे रहे है। इससे मनपा को राजस्व में आए दिन वृद्धि हो रही है।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट