प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर मनपा चुनाव: भाजपा-शिवसेना नेताओं की बंद कमरे में बैठक, गठबंधन को लेकर मंथन तेज

BJP Shiv Sena Alliance: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत तेज हो गई है। दोनों दलों ने उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू कर दिए हैं।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Corporation Election News: छत्रपति संभाजीनगर आगामी 15 जनवरी को होने जा रहे महानगरपालिका चुनाव में संभाजीनगर में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत तेज हो गई है। दोनों दलों ने संभावित उम्मीदवारों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके चलते शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार दोनों दलों के वरिष्ठ नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। गठबंधन के तहत किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर मंथन चल रहा है।

साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों की क्षमता, जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती का आकलन किया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा व शिंदे सेना के पदाधिकारियों के बीच महानगरपालिका चुनाव में गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एक किज होटल में संपन्न हुई।

बैठक में आला नेता उपस्थित

बैठक में शिंदे सेना की ओर से विधायक प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जंजाल, ऋषिकेश जायसवाल तथा भाजपा की ओर से शहराध्यक्ष किशोर शितोले, समीर राजूरकर, पूर्व मेयर भगवान घडामोडे, पूर्व डिप्टी मेयर प्रशांत देसरडा उपस्थित थे। बैठक के बाद भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले ने बताया कि बैठक में आगामी राजनीतिक सरगर्मियों पर चर्चा की गई। चर्चा में आगामी मनपा चुनाव भाजपा व शिंदे सेना मिलकर लड़ने पर जोर दिया गया। इसमें संगठनात्मक मजबूत करना।

समन्वय मजबूत करने पर दिया जा रहा जोर

कार्य पद्धति तथा आगामी नियोजन के बारे में सकारात्मक विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दरमियान गठबंधन के घटक दलों में समन्वय अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। आगामी काल में एकत्रित रूप से काम कर संगठन मजबूत करने का निश्चय किए जाने की जानकारी भाजपा शहरायक्ष किशोर शितोले ने दी।

उन्होंने माना कि मंगलवार को हुई बैठक के बाद भाजपा व शिंदे सेना में महानगर पालिका चुनाव में गठबंधन की दिशा अधिक साफ हुई है। कल बुधवार को फिर एक बार गठबंधन पर चर्चा करने को लेकर बैठक आयोजित की गई है।

कल की बैठक में गठबंधन लगभग मुहर लगना तय है। गठबंधन को लेकर प्रथम चरण की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक दोनों दलों के पदाधिकारियों ने निश्चय किया हैं कि मनपा चुनाव गठबंधन कर ही लड़ा जाए।

हमारी बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई बैठक में कुल प्रभागों की रचना, जातीय समीकरण तथा तिसरे दल को अधिक लाभ न हो, इसको लेकर क्या तैयारियां गठबंधन होने पर की जानी चाहिए, इसको लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।

SS कार्यालय में साक्षात्कार

मनषा चुनाव की घोषणा होते ही शहर के निराला बाजार के निकट स्थित शिदे सेना कार्यालय में गत दो दिन से चुनाव लड़ने के इच्छुक व उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ है। साक्षात्कार लेने का काम जिला प्रमुख राजेंद्र जंजाल, पूर्व मेयर नंदकुमार घोडेले, वरिष्ठ नेता अशोक पटवर्धन के प्रमुख उपस्थित में जारी है। चरण चरण में प्रभाग वाईज इच्छुको के साक्षात्कार लिए आ रहे है। सोमवार से शुरु हुई साक्षात्कार की प्रक्रिया मंगलवार को भी जोरों शोर से जारी थी, नए कार्यकर्ताओं ने शिंदे सेना से चुनाव लड़ने में अधिक दिलचस्पी दिखाने से साक्षात्कार के लिए अधिक समय लगने की जानकारी शिंदे सेना के सूत्रों ने दी।

राजनीतिक ताकत का हो रहा आकलन

भाजपा व शिंदे सेना के सूत्री ने बताया कि दोनों दलों में गठबंधन होने पर सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय 23 तारीख तक लिए जाने की संभावना है। गठबंधन की घोषणा होते ही दोनों दल संयुक्त रूप से चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

इधर, गठबंधन होने के बाद सीटों के बंटवारे में जिन दलों के पास जो स्थान 10 साल पूर्व संपन्न हुए मनपा चुनाव में थे, उसी आधार पर शिंदे सेना अपना प्रस्ताव गठबंधन को लेकर पेश करेंगी।

वैसे, संकेत खुद जिले के पालकमंत्री व शिंदे सेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने दिए है। ऐसे में दोनों दल अपनी राजनीतिक ताकत का आकलन कर तथा पूर्व के काम का जायजा लेकर उसका हल निकालेंगे, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गठबंधन पर सहमति चनने के बाद चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक हो जाएगा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला