छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर हत्याकांड में बड़ा अपडेट!, सभी 8 आरोपी जेल भेजे गए, एक महिला अब भी फरार

Chhatrapati Sambhaji Nagar में हुए प्रमोद पाडसवान हत्या मामले के सभी 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हालांकि इस मर्डर केस की महिला आरोपी अभी भी फरार है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शहर के में हुए प्रमोद पाडसवान हत्या मामले के सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरुवार, 4 सितंबर की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद, उन्हें जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें हर्सल जेल भेजने का आदेश दिया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपियों में ज्ञानेश्वर निमोने, गौरव निमोने, सौरव निमोने, काशीनाथ निमोने, शशिकला निमोने, मनोज दानवे, अरुण गावड़ और मंगेश वाघ शामिल हैं।

बता दें कि 22 अगस्त को हुई इस घटना में, निमोने परिवार द्वारा किए गए हमले में प्रमोद पाडसवान की मौत हो गई थी, जबकि उनके पिता रमेश पाडसवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, आगे की जांच में अरुण विष्णु गव्हाड और मंगेश गजानन वाघ का नाम सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, निमोने परिवार की एक महिला जयश्री दानवे को भी आरोपी बनाया गया था, लेकिन पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही वह फरार हो गई। घटना के 12 दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस की तीन टीमें उसकी बनाया गया था, लेकिन पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही वह फरार हो गई। घटना के 12 दिन चाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

रमेश पाड़सवान के बाएं हाथ की होगी सर्जरी

हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मृतक प्रमोद के पिता रमेश पाडसवान का इलाज चल रहा है। उन्होंने दशक्रिया अनुष्ठान के लिए अस्पताल से दो दिन की छुट्टी ली थी। शुक्रवार (5 सितंबर) को उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, जहां उनके बाएं हाथ की सर्जरी होगी। इस हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए - विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोहें ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विशेष सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम, अजय मेसर, हर्षद निंबालकर और राजेश काले के नामों की सिफारिश की है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन