कॉन्सेप्ट इमेज 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजी नगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तलवार लटकाकर घूमने वाले अपराधियों को धरदबौचा

Chhatrapati Sambhaji Nagar News : छत्रपति संभाजी नगर के वालूज इलाके में 3 चाकू को लेकर दहशत मचाने वाले अपराधियों को पुलिस ने धरदबौचा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसा।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: मोटरसाइकिल को तलवार लटका कर व 3 तेजधार के चाकू बॉक्स में रखने के बाद आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे बजाज नगर निवासी दो युवकों को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई वड़गांव यानी कोल्हाटी के साठे चौक से औद्योगिक क्षेत्र वालूज की ओर जा रहे मार्ग पर शनि मंदिर के समीप शनिवार, 23 अगस्त की शाम 7.20 बजे की गई।

वालूज पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई एफआईआर

एमआईडीसी वालूज पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि तनवानी स्कूल बजाज नगर के समीपस्थ निवासी आरोपी मयूर दिलीप मोटे और देवांग अप्पासाहेब बेंद्रे मोटरसाइकिल पर तलवार लटकाकर घूम रहे हैं।

पुलिस ने जब्त किए 3 चाकू

तत्पश्चात एमआईडीसी वालूज पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रामेश्वर गाड़े और सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज शिंदे ने कार्रवाई करने के लिए पुलिस कर्मचारियों को भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अंधेरे में छिपे दोनों आरोपियों को बाइक संग दबोच लिया। पुलिस ने तलवार व बॉक्स में रखे 3 चाकू जब्त कर लिए हैं।

जांच दल में ये रहे शामिल

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, उपायुक्त पंकज अतुलकर, सहायक पुलिस आयुक्त संजय सानप व पुलिस निरीक्षक गाड़े व सहायक पुलिस निरीक्षक शिंदे के मार्गदर्शन में बालासाहब आंघले, जालिंदर रंधे, बाबासाहब काकडे, सुरेश भिसे, संतोष बमनाथ, लखन घुसिंगे, समाधान पाटील, नितिन इनामे, संदीप तागड़, शिवनारायण नागरे, हनुमान ठोके के दस्ते ने की।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम