छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में चोरी से मची दहशत, 2 शिक्षकों के घर हुई लाखों की चोरी

महाराष्ट्र के Chhatrapati Sambhaji Nagar में चोरी की घटनाओं ने डर का माहौल बना दिया है। हाल ही में 2 शिक्षकों के घरों को बदमाशों ने निशाना बनाकर करीब 1,28,000 रुपये के माल की चोरी की है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: पुलिस के सुस्ताने से आए दिन शहर एवं परिसर में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ताजा घटनाक्रम में दो अध्यापकों के घरों को बदमाशों ने निशाना बनाकर 1 लाख, 28,000 रुपए का माल उड़ा लिया।

इस बारे में पुंडलिक नगर व जवाहर नगर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। अध्यापिका गरिमा राजेश उनियानी (22, सारापुष्प, नाथ प्रांगण, गारखेड़ा क्षेत्र) ने फरियाद दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि, वह हमेशा की तरह 23 अगस्त की सुबह 10.30 बजे हमेशा की तरह घर को ताला लगाकर स्कूल गई थी।

ताला तोड़कर गहने सहित नकदी लेकर फरार

बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से 45,000 रुपए मूल्य की सोने की चेन, 25,000 रुपए मूल्य की नकदी, 15,000 रुपए मूल्य की टीवी, 8,000 रुपए के मोबाइल संग कुल 93,000 रुपए का माल चुरा लिया। दोपहर में 1 बजे फरियादी के घर लौटने पर चोरी की घटना प्रकाश में आई। पुंडलिकनगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

जांच हवलदार राठौड़ कर रहे है। दूसरी घटना में निजी स्कूल की अध्यापिका अश्विनी गंगासागर कुलकर्णी (36, शाकुंतल नगर, गादिया विहार रोड) ने फरियाद दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि, 22 से 23 अगस्त के बीच जब ने वह परिवार संग घर को ताला लगाकर गांव गई थी, तब बदमाशों ने डुप्लिकेट चाबी से चैनल गेट व घर का लॉक खोला। यही नहीं, वह लॉक बाजू की चप्पल में रखकर घर से 35,000 रुपए की नकदी पार कर दी। प्रकरण की जांच जवाहरनगर पुलिस थाने के हवलदार काकड़े कर रहे हैं।

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत