Chhatrapati Sambhajinagar Bombay High Court Order ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

नायलॉन मांजा प्रतिबंध पर राज्य सरकार की कार्रवाई तेज, बॉम्बे HC में रिपोर्ट के लिए सरकार को 4 सप्ताह का समय

Nylon Manja Ban Maharashtra: बॉम्बे HC के आदेश के बाद महाराष्ट्र सरकार ने नायलॉन मांजा पर प्रतिबंध लागू करने की कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में टास्क फोर्स गठित कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Bombay High Court Order: छत्रपति संभाजीनगर नायलॉन मांजा पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में दिए गए बॉम्बे हाई कोर्ट के 16 जनवरी के आदेश के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है।

इस बाबत राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 2 मार्च को आहूत बैठक में विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश देने की जानकारी मुख्य सरकारी वकील अमरजीत सिंह गिरासे ने सोमवार, 9 मार्च को खंडपीठ को दौ.न्यायधिश विभा कंकणवाडी आणि न्यायधिश हितेन वेणेगांवकर की खंडपीठ ने गिरासे की मांग स्वीकार करते हुए अंतिम रिपोर्ट पेश करने के लिए राज्य सरकार को चार सप्ताह का समय दिया है।

खंडपीठ ने जनहित याचिका पर निर्णय सुरक्षित रख लिया है। गिरासे ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के 26 फरवरी के आदेश के अनुसार एक विशेष कार्रवाई दल (स्पेशल टास्क फोर्स) का गठन किया गया है। यह दल महाराष्ट्र के विशेष पुलिस महानिदेशक सुधीर हिरेमठ की अध्यक्षता में कार्य करेगा।

विशेष आईजी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन

सदस्य के रूप में मुंबई साइबर सेल के डीआईजी संजय शिंत्रे, छत्र्यति संभाजीनगर अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त रत्नाकर नवले व नागपुर साइचर सेल के पुलिस निरीक्षक बलिराम सुतार शामिल है।

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर नायलॉन मांजा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्थायी विशेष कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है।

इसे पूरा कर अंतिम कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के लिए 4 सप्ताह का समय देने का अनुरोध अदालत से किया गया, जिसे स्वीकार किया गया, बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर रायशुमारी करते हुए नियोजित रूप से अमल सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव ने आवश्यक निर्देश भी दिए।

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट