Chhatrapati Sambhajinagar Political Protest ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, क्रांति चौक पर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

Maharashtra BJP Agitation: छत्रपति संभाजीनगर के क्रांति चौक पर भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। संसदीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Political Protest: छत्रपति संभाजीनगर शहर के क्रांति चौक पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। संसद भवन परिसर में संसदीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला पदाधिकारी मौजूद थे।

यह आंदोलन भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष किशोर शितोले के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर शहर के महापौर समीर राजूरकर की प्रमुख उपस्थिति थे।

इस प्रदर्शन में नगरसेवक सुनील जगताप, रामेश्वर भादवे, रवी कावडे, मनोज गांगवे, गणेश नावंदर, राजू वाडेकर, अशोक दामले, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल दांडगे, विशाल सानप, सुनील बोराडे, निलेश धारकर, मंदीप राजपूत, विशाल धोरात और सौरभ म्हस्के सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करें जनप्रतिनिधि

इस मौके पर भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष किशोर शितोले ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसद की पवित्र परंपराओं का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में पराजय के बाद राहुल गांधी ने संसद भवन के मकर द्वार पर चाय पार्टी आयोजित कर सांसदों के संसद में प्रवेश में बाधा उत्पन्न की, जो संसदीय नियमों और परंपराओं का उल्लंघन है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने वाली पार्टी है और संसद का कामकाज सुचारू रूप से चले, यही हमारी भूमिका है।

लेकिन कांग्रेस बार-बार संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास कर रही है। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्रांति चौक पर एकत्र होकर इस कृत्य का तीव्र विरोध दर्ज कराया।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत