प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया )  
औरंगाबाद

संभाजीनगर मनपा चुनाव: सिडको-मुकुंदवाड़ी-चिकलथाना में भाजपा का एकतरफा वर्चस्व, 10 में 9 सीटों पर जीत

CIDCO Ward Results: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में सिडको, मुकुंदवाड़ी और चिकलथाना क्षेत्र में भाजपा का दबदबा रहा। वार्ड 23, 24 और 25 की 10 में से 9 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

अंकिता पटेल

Municipal Election Results: छत्रपति संभाजीनगर मनपा की प्रभाग पद्धति से हुए चुनाव में सिडको, मुकुंदवाड़ी व चिकलथाना क्षेत्र में भाजपा ने एकतरफा वर्चस्व कायम किया है। चुनाव निर्णय अधिकारी क्रमांक 6 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 23, 24 व 25 में कुल 10 में से 9 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

एकमात्र सीट शिवसेना उद्धव बालासाहब पार्टी अर्थात उबाठा के खाते में गई। इन नतीजों में सबसे अधिक चर्चा वार्ड क्रमांक 25 के परिणाम की रही, जहां पूर्व महापौर भगवान घड़ामोड़े की पत्नी सविता घड़ामोड़े को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।

इस इलाके में पिछले कई वर्षों से उनका दबदबा बना हुआ है। भाजपा की व्यापक जीत के बीच यह पराजय राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है।

गरवारे हाईटेक फिल्म स्थित मतगणना केंद्र पर दोपहर एक बजे के बाद जैसे ही एक-एक कर परिणाम घोषित होते गए, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर जोरदार जश्न मनाया। सबसे पहले वार्ड क्रमांक 23 का परिणाम घोषित हुआ।

'अ' - सुरेखा गायकवाड़, 'ब' बालासाहेब मुंडे, 'क' मॅसत्यभामा शिंदे व 'ड' में प्रमोद राठौड़। इन चारों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप किया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 25 के नतीजे घोषित हुए। 'अ' से मनोज गांगवे (भाजपा), 'ब' वैशाली कोरड़े (शिवसेना उबाठा), 'क' से प्रियंका खोतकर (भाजपा), 'ड' से रवि कावड़े (भाजपा). जीती।

मतगणना के दौरान अफरा-तफरी

सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के प्रतिनिधि केंद्र पर पहुंच गए थे। इमारत का प्रवेश द्वार छोटा होने के कारण गेट पर धक्का-मुक्की हुई व कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने हस्तक्षेप कर कतारबद्ध व्यवस्था की, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। हालांकि मतगणना कक्ष में भी भीड़ अधिक होने से कुछ उम्मीदवारों ने नाराजगी जताई।

वार्ड क्रमांक 25 में पूर्व महापौर भगवान धड़ामोड़े को क्रॉस वोटिंग का नुकसान होने की चर्चा जोरों पर है। ऐन समय पर सविता घडामोडे को उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी के भीतर नाराजगी व बगावत उभर आई, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा, ऐसा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है। चिकलथाना व रामनगर परिसर में क्रॉस वोटिंग होने की बात कहीं जा रही है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक हरिराम बंसल अरेस्ट, हाई कोर्ट ने MCD, पुलिस और सरकार को भेजा नोटिस

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन