छत्रपति संभाजीनगर में 7 बाइक चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस

Chhatrapati Sambhajinagar Bike Theft: छत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। सिडको, हर्सुल और वालूज समेत कई इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। पुलिस जांच में जुटी है।

आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Motorcycles Stolen News: छत्रपति संभाजीनगर शहर में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ने से आम नागरिकों और वाहन मालिकों की नींद उड़ गई है। पिछले कुछ ही दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग व्यापारिक, आवासीय और अस्पताल परिसरों से सात मोटरसाइकिलें गायब होने के मामले सामने आए हैं। एक ही समय में इतनी बड़ी संख्या में बाइक चोरी होने से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। सभी मामलों में पीड़ित वाहन मालिकों की शिकायत के आधार पर संबंधित पुलिस थानों में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

इन क्षेत्रों से चोरी हुईं गाड़ियां

चोरी की घटनाओं को छत्रपति संभाजीनगर शहर के मुख्य और व्यस्त इलाकों में अंजाम दिया गया हैं। मिसारवाड़ी निवासी विशाल साहेबराव हिवाले की मोटरसाइकिल (एमएच-20-एफटी-4860) 27 जुलाई की दोपहर एन-7 सिडको स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय के सामने से चोरी हो गई। सुदर्शननगर निवासी मंगेश कौतिक बांबर्डे की मोटरसाइकिल (एमएच-20-एफई-1252) 16 जुलाई की रात सौभाग्य चौक सर्विस रोड से चोरी कर ली गई। फतियाबाद निवासी पवन भारत सोनवणे की मोटरसाइकिल (एमएच-20-ईवी-4307) 22 से 23 जुलाई के बीच घर के सामने से गायब हो गई।

इसी प्रकार फुलेनगर, हर्सुल निवासी तुलशिराम राधाकिसन नेमाने की मोटरसाइकिल (एमएच-20-सीए-8836) घर के पास स्थित पानी की टंकी के निकट से चोरी हो गई। बजाजनगर निवासी बाबुराव निवृत्ती निचल की मोटरसाइकिल (एमएच-21-बीएल-2462) पेंटर चौक स्थित देवी मंदिर के सामने से चुरा ली गई। काजी आमेर काजी जामिन की मोटरसाइकिल (एमएच-20-जीपी-9564) चिकलथाना स्थित जिला सामान्य अस्पताल की पार्किंग से चोरी हो गई। वहीं आदर्शनगर निवासी विवेक नारायणराव महेंद्रकर की मोटरसाइकिल (एमएच-20-बीएफ-0034) भी घर के सामने से अज्ञात चोर ले उड़े।

कई पुलिस थानों में मामला दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

एक साथ सात वाहन चोरी की घटनाओं के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। सिडको, दौलताबाद, हर्सुल, एमआईडीसी वालूज, एमआईडीसी सिडको और वेदांतनगर पुलिस थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं जो घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस को शक है कि इन सभी वारदातों के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है।

-नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू