Chhatrapati Sambhajinagar Cervical Cancer Prevention( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए संभाजीनगर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, किशोरियों को मिलेगा मुफ्त टीका

HPV Vaccination Drive: संभाजीनगर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को मुफ्त HPV टीका लगाने का अभियान जिला सामान्य अस्पताल से शुरू हुआ। विशेषज्ञों ने इसे सुरक्षित व प्रभावी बताया।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Cervical Cancer Prevention: छत्रपति संभाजीनगर महिलाओं में बढ़ते गर्भाशय मुख (सर्वाइकल) कैंसर के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल के एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।

इसके तहत 14 से 15 वर्ष से कम आयु की लड़कियों को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सामान्य अस्पताल में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण मुहिम शुरू की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इसके आगाज के बाद अब जिला स्तर पर भी इसे लागू किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य उनके भविष्य के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, एचपीवी वायरस गर्भाशय मुख के कैंसर का प्रमुख कारण है। कम उम्र में टीकाकरण कराने से लंबे समय तक इस बीमारी से सुरक्षा मिलती है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. पद्मजा सराफ ने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं।

दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों का किया वितरण

जिला अस्पताल के दिव्याग पुनयास केंद्र की ओर से दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण वितरण के लिए जांच शिविर आयोजित किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के जरिए संचालित शिविर में 219 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया, यही नहीं, लाभार्थियों को बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वैसाखी, ब्रेल किट, मोबाइल, वॉकर, सुगम छड़ी (कैन), टीएलएम किट आदि उपकरण वितरित किए गए।

इस अवसर पर दीपक कुमार सिन्हा, विजय कान्हेकर, अरविंद झाड़े, शाहूराज चित्ते, सागर कान्हेकर, अल्का झिजुई, इंद्रजीत सलगर, संदीप शिरसाट व कमलेश यादव मौजूद रहे।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट