छत्रपति संभाजीनगर में CJP की राष्ट्रीय बैठक (सोर्स: सोशल मीडिया)
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर से CJP का आरोप: आंदोलन दबाने की हो रही कोशिश, सौरव दास के परिवार को डराया गया

CJP National Meeting: सीजेपी ने संगठन को दबाने और प्रवक्ता सौरव दास के परिवार को डराने का आरोप लगाया। दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति पर मंथन हुआ।

आलोक उमाकृष्ण

CJP National Meeting Sambhajinagar: कॉन्करोज जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि संगठन के बढ़ते जनसमर्थन और आंदोलन की सफलता से घबराकर उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास के परिवार को कथित रूप से डराने-धमकाने की कोशिश की गई है।

रांका ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने में सरकारी शक्ति का दुरुपयोग किया गया, तो सरकार के प्रति लोगों के मन में बचा हुआ सम्मान भी समाप्त हो जाएगा। यह बातें उन्होंने वालुज स्थित संस्थापक अभिजीत दीपके के निवास पर शुरू हुई सीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

सौरव दास के परिवार को निशाना बनाने का आरोप

रांका ने आरोप लगाया कि बुधवार को कुछ यूट्यूब चैनलों से जुड़े लोग सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास के घर पहुंचे और उनके परिवार से अनुचित सवाल पूछकर मानसिक दबाव बनाने का प्रयास किया। उनका कहना था कि इससे पहले एक पॉडकास्ट में अभिजीत अय्यर मित्रा ने सौरव दास और उनके परिवार के बारे में भ्रामक और निराधार आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास कोई प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक करे, अन्यथा झूठे आरोप लगाने वालों से न्यायालय में जवाब मांगा जाएगा।

दिल्ली आंदोलन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश का दावा

सीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रत्ना ने आरोप लगाया कि 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान मयंक नामक व्यक्ति ने भड़काऊ भाषण देकर आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है और संबंधित व्यक्ति के साथ-साथ उसे भेजने वालों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। रत्ना ने आरोप लगाया कि आंदोलन को बदनाम करने और कार्यकर्ताओं को डराने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

कई राज्यों के पदाधिकारी शामिल

वालुज में बुधवार से शुरू हुई सीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कोर समिति की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के पदाधिकारी और प्रमुख सदस्य शामिल हुए हैं। बैठक में संगठन के विस्तार, राज्य स्तरीय समितियों के गठन, जनसंपर्क अभियान और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। दिल्ली आंदोलन के बाद संगठन को मिले व्यापक जनसमर्थन को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर भी मंथन हो रहा है।

संगठन का अगला रोडमैप

संभाजीनगर में बुधवार से शुरू हुई सीजेपी की 2 दिवसीय बैठक में देशभर में संगठन को मजबूत करने, आंदोलन का विस्तार करने और भविष्य की रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। E20, बेरोजगारी और आर्थिक संकट जैसे मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ या जो घायल हुए, संगठन उनके साथ है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना