शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे व AIMIM नेता इम्तियाज जलील (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

'भाजपा के इशारे पर काम कर रहे इम्तियाज जलील', अबांदास दानवे का AIMIM नेता पर बड़ा आरोप

Ambadas Danve: शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर भाजपा के इशारे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। दानवे ने कहा कि चुनाव में जलील की हार तय है।

आकाश मसने

Ambadas Danve Allegations On Imtiaz Jaleel: विधान परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने एमआईएम के नेता एवं पूर्व सांसद इम्तियाज जलील पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दानवे ने दावा किया कि इम्तियाज जलील भाजपा के इशारे पर राजनीति कर रहे हैं और आगामी चुनाव में उनकी हार तय है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा और उसके परोक्ष सहयोगियों की भूमिका को भली-भांति समझ चुकी है।

राजनीतिक सहानुभूति बटोरने की कोशिश

छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत में अंबादास दानवे ने कहा कि हाल ही में इम्तियाज जलील के वाहन पर हुए कथित हमले के मामले को जानबूझकर राजनीतिक सहानुभूति बटोरने के लिए उछाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को जरूरत से ज्यादा तूल देकर खुद को पीडित दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि चुनावी माहौल में भावनात्मक लाभ लिया जा सके।

शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते और यदि वास्तव में कोई हमला हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय इस तरह की घटनाओं को मुद्दा बनाकर जनता का ध्यान असली सवालों से भटकाने की कोशिश की जा रही है।

अहम मुद्दों पर भाजपा विफल, जनता में असंतोष

उन्होंने कहा कि शहर और जिले में विकास, रोजगार, महंगाई, कानून-व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा पूरी तरह विफल रही है। जनता में भारी असंतोष है और यही कारण है कि भाजपा अप्रत्यक्ष रूप से कुछ दलों के माध्यम से चुनावी समीकरण साधने की कोशिश कर रही है, दानवे ने कहा कि इम्तियाज जलील की राजनीति ने हमेशा भाजपा को फायदा पहुंचाया है। चुनाव के दौरान भाजपा विरोधी वोटों को बांटने का काम किया गया।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा