AIMIM नेता इम्तियाज जलील (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

ओवैसी का महाराष्ट्र में बड़ा सियासी दांव! जिला परिषद चुनाव लड़ने का ऐलान, जलील ने बताया AIMIM का प्लान

Zilla Parishad Election: नगरपालिका और महानगरपालिका चुनावों में सफलता के बाद AIMIM ने महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सोमवार से उम्मीदवारों के आवेदन लिए जाएंगे।

आकाश मसने

AIMIM Candidates For Zilla Parishad Election: हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने महाराष्ट्र के नगरपालिका और महानगरपालिका चुनावों में मिली सफलता के बाद ने अब जिला परिषद चुनावों में उतरने का निर्णय लिया है। राज्य की कुल 12 जिला परिषदों में AIMIM उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए सोमवार से इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह जानकारी जिला परिषद उम्मीदवार चयन समिति के सदस्यों ने दी।

छत्रपति संभाजीनगर में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील के कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चयन समिति के सदस्य नासिर सिद्दीकी, शेख अहमद, शारेख नक्शबंदी और विकास एडके उपस्थित थे। नासिर सिद्दीकी ने बताया कि नगरपालिका चुनावों में एमआईएम के 83 नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद विभिन्न महानगरपालिकाओं में 125 नगरसेवक विजयी बने।

जलील के कार्यालय में स्वीकार होंगे आवेदन

शारेख नक्शबंदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवार एआईएमआईएम की उम्मीदवार चयन समिति के पास आवेदन प्रस्तुत करें। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और विकासात्मक कार्य करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील के कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे।

चुनावों के लिए किया गया चयन

इन परिणामों की तुलना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, मनसे सहित अन्य दलों की तुलना में एमआईएम को अधिक सफलता मिली है। इसी पृष्ठभूमि में फरवरी में घोषित होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया गया है। जिला परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। आवेदनों की जांच और संबंधित उम्मीदवारों से चर्चा के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

जिप चुनावों में अच्छे परिणाम की उम्मीद

'यह स्पष्ट किया गया। विकास एडके ने कहा कि महानगरपालिका चुनावों में एमआईएम ने विभिन्न जाति और धर्म के उम्मीदवारों को अवसर दिया है और पार्टी के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को व्यवहार में सिद्ध है। ग्राम पंचायत चुनावों में भी पैनल के माध्यम से उम्मीदवार उतारे गए और कई स्थानों पर सफलता मिली। इसी आधार पर जिला परिषद चुनावों में भी अच्छे परिणाम की उम्मीद है। यह विश्वास शेख अहमद ने व्यक्त किया। शारेख नक्शबंदी ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर, जालना, सोलापुर, सांगली, रत्नागिरी, धाराशिव सहित कुल 12 जिलों में उम्मीदवार उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी