कॉन्सेप्ट इमेज 
औरंगाबाद

पैठण खेड़ा गांव में पसरा मातम, हस्ते हुए घर से निकले शख्स की लाश पहुंचने से इलाके में मचा कोहराम

गेवराई टांडा इलाके के नायगाव खंडेवाड़ी रोड पर मामूली विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उपचार के दौरान जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती इस शख्स की मौत हो गई।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: हंसते हुए घर से निकले युवक की अगले दिन लाश लौटने पर घर में कोहराम मच गया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि चाय की दुकान पर मामूली विवाद में युवक की जान चली जाएगी।

बता दें कि यह घटना 28 अगस्त की रात लगभग 10:30 बजे गेवराई टांडा इलाके के नायगाव खंडेवाड़ी रोड पर हुई। मृतक युवक का नाम दीपक दत्तू कांबले (25, निवासी पैठण खेड़ा, तालुका पैठण) है। गौरतलब है कि युवक की हत्या करने वाले रवींद्र सुभाष बोर्डे (25, निवासी शेंद्रा कमगर) को चिकलथाना पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

नायगाव-खंडेवाड़ी रोड पर एक चाय की दुकान पर दीपक कांबले और रवींद्र बोर्डे के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोपी ने गुस्से में दीपक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सीने और शरीर पर बुरी तरह वार करने से दीपक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

इलाज के दौरान हुई मौत

आसपास के लोगों ने उसे तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान आधी रात को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पैठण खेड़ा गांव में मातम छा गया। दीपक परिवार का मेहनती कमाने वाला सदस्य था। उसके रिश्तेदारों ने बताया कि वह घर की जिम्मेदारियां निभाते हुए हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखता था। मामूली विवाद में एक निर्दोष युवक की जान चली गई, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

शिकायत पर पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

मृतक के मामा संदीप साबले की शिकायत पर चिकलथाना थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी रवींद्र बोर्डे को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को इंस्पेक्टर रवि किरण दरवड़े, उपनिरीक्षक नागरगोजे, सहायक फौजदार सोमनाथ तांगड़े और अंमलदार मदाने ने पूरी की।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान