कॉन्सेप्ट इमेज  
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhaji Nagar में नई ठगी पद्धति, 'पार्किंग अकाउंट' से कॉलेज युवाओं को निशाना

देश में आए दिन ठगी के नए नए मामले देखने के लिए मिल रहे हैं, जो साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहे है। हाल ही में Chhatrapati Sambhaji Nagar से ठगी की एक नई तकनीक की जानकारी मिली है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: इंटरनेट में साइबर अपराधियों की सक्रियता के बीच शहर में अब नई ठगी पद्धति 'पार्किंग अकाउंट' से धोखा देने का मामला सामना आया है जिसमें कॉलेज के युवाओं को शिकार बनाया जा रहा हैं। ऐसी ही एक घटना में शिवाजी नगर निवासी युवक से उसके ही बचपन के मित्र ने जालसाजी की।

इस बाबत पुंडलिक नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वैभव काले ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहाकि बचपन के दोस्त रितेश वाघमारे ने उसका पासबुक, एटीएम कार्ड व मोबाइल सिम लेने के बाद 21 जून से 26 सितंबर के बीच खाते से संदिग्ध लेन-देन किए, साइबर अपराधी काला धन छुपाने व टूजिक्शन का पता न चलने देने के लिए आम लोगों के जिनबैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें 'पार्किंग अकाउंट' कहा जाता है।

अपराधी इन खातों से ट्रांजेक्शन कर असली अपराध छुपा लेते हैं। जांच के दौरान संदेह खाता धारक पर ही जाकर वे पुलिस की गिरफ्त में फंसता है। मुकुंदवाड़ी, पुंडलिक नगर, जवाहर नगर क्षेत्र में कॉलेज युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

स्कॉलरशिप के बैंक खातों का दुरुपयोग

साइबर ठग उन्हें खाते उपलब्ध कराने पर 3,000 रुपए महीने का किराया देने का लालच देते हैं। मुंबई साइबर पुलिस ने कुछ माह पहले शहर से दो युवाओं को गिरफ्त्तार किया था, जिन्होंने सैकड़ों बैंक खाते साइबर गिरोहों को दे रखे थे। स्कॉलरशिप के लिए खोले गए छात्र खातों का भी दुरुपयोग करने की खबर है, पासबुक, पटीएम कार्ड या सिम किसी को भी न दें, किसी अजनबी या परिचित्त से खाते खुलवाने के किसी भी लालच से बचें। आधार कार्ड की कॉपी देते समय मास्क आधार का उपयोग करें, संदिग्ध लेन-देन दिखे, तो तुरंत बैंक व पुलिस को सूचित करें। साइबर अपराध की जानकारी राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर दें।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z