बारिश (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Ch. Sambhaji Nagar: लगातार तीसरे दिन बारिश से छत्रपति संभाजीनगर में बाढ़, जिले में 94.5% वर्षा दर्ज

Maharashtra में पिछले 2 दिनों से बारिश का कहर जारी है। जिसके कारण राज्य की कई नदियों में बाढ़ आ गई है। इसके साथ ही सिल्लोड़ जिले के 9 गांवों का संपर्क टूट गया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: शनिवार, रविवार के बाद लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी बारिश का जोर जारी रहने से कई नदियों में बाढ़ आ गई हैं। सिल्लोड़ जिले के 9 गांवों का संपर्क टूट गया है।

बाढ़ में फंसे 15 लोगों की आपदा प्रबंधन विभाग व बचाव पथक ने छुड़ाया छत्रपति संभाजीनगर संग कई जिलों में अतिवृष्टि हुई। पैठण तहसील में रविवार को मेघ बरसने के बाद सोमवार को सिल्लोड़, फुलंब्री व सोयगांव तहसील में संतोषजनक वर्षा हुई। सिल्लोड़ तहसील के देऊलगांव बाजार स्थित चारणा नदी में बाढ़ के पानी में 5 ग्रामीण फंसने पर मनपा का दस्ता वहां पहुंचा व राहत कार्य किया।

इसके अलावा छावनी का एक आर्मी पथक खोज व बचाव कार्य के लिए उपलब्ध कराने बाबत पत्र दिया गया है। स्थिति पर स्थानीय प्रशासन, तहसीलदार, पुलिस नजर रखे हुए हैं। चारण नदी को बाढ़ के चलते तहसील के घाटनांद्रा, धारला, चारनेर का संपर्क टूट गया। था। बाढ़ का पानी कम होने के बाद संपर्क पूर्ववत हुआ। बारिश के चलते सिल्लोड़, सोयगांव, फुलंब्री तहसील में फसलें तबाह होने से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार सिल्लोड़ तहसील के देऊलगांव बाजार स्थित चारणा नदी में बाढ़ के पानी में 5 ग्रामीण फंसने पर मनपा का दस्ता वहां पहुंचा व राहत कार्य किया।

581.7 मिमी बारिश

जिले में जून से सितंबर तक औसतन 581.7 मिमी बारिश हुई है। 1 जून से अभी तक जिले में 549.7 मिमी (94.5) फीसदी बारिश दर्ज की गई है। बता दें कि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते मनपा की तरफ से बचाव कार्य जारी है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज