छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Jalna News: जालना अनुदान घोटाला: ₹24.90 करोड़ की हेराफेरी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: जालना जिले के अंबड और घनसावंगी में बाढ़ जैसे हालात ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था। सरकार के द्वारा जारी अनुदान में घोटाले की खबर सामने आयी है।

अपूर्वा नायक

Jalna News In Hindi: जालना जिले के अंबड और घनसावंगी में अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। प्रभावित किसानों के लिए सरकार द्वारा जारी अनुदान में बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया है।

इस प्रकरण में करीब 24.90 करोड़ की हेराफेरी की गई। मामले की जांच आर्थिक गुन्हे शाखा जालना कर रही है। इस घोटाले में पहले ही सहायक महसूल अधिकारी सुशिलकुमार दिनकर जाधव और तलाठी शिवाजी श्रीधर ढालके को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच में खुलासा हुआ कि ढालके ने अपने मूल गांव अमरावती जिले के उमरी बाजार के 50 से अधिक लोगों के नाम अंबड़ तहसील के दाढेगांव में दर्ज कराकर फर्जी तरीके से अनुदान दिलाया। ढालके को मदद पहुंचाने वाले दो अन्य आरोपियों दाढेगांव निवासी कोतवाल मनोज शेषराव उघडे और पिठोरी सिरसगाव निवासी निजी सहयोगी साहेबराव उत्तमराव तुपे को भी गिरफ्तार किया।

फर्जी नाम जोड़कर किया गया भुगतान

  • अदालत में पेश किए जाने पर दोनों को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। जांच में यह भी सामने आया कि तलाठी ने अधिक से अधिक फर्जी नाम जोड़ने और काम को आसान बनाने के लिए एजेंटों व सहायकों की मदद ली।
  • बदले में इन एजेंटों को प्रतिशत के हिसाब से आर्थिक लाभ दिया गया। पुलिस ने अब अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और विशेष टीमें उनकी खोज में जुटी है।
  • इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और आर्थिक गुन्हे शाखा के प्रभारी उपअधीक्षक सिद्धार्थ माने के मार्गदर्शन में किया गया।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा