महाराष्ट्र विधानसभा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अन्ना बनसोडे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Anna Bansode: अन्ना बनसोडे बने महाराष्ट्र विधानसभा के 22वें डिप्टी स्पीकर, जानें कौन हैं अजित पवार के खास नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अन्ना बनसोडे बुधवार को औपचारिक रूप से महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। तीन बार के विधायक बनसोडे उपमुख्यमंत्री व एनसीपी प्रमुख अजित पवार के करीबी हैं।

आकाश मसने

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अन्ना बनसोडे बुधवार को औपचारिक रूप से महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए। तीन बार के विधायक बनसोडे उपमुख्यमंत्री व एनसीपी प्रमुख अजित पवार के करीबी हैं। बनसोडे के निर्वाचन का प्रस्ताव अजित पवार ने पेश किया और भाजपा नेता एवं मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने इसका समर्थन किया।

विधानसभा में प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की कि अन्ना बनसोडे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार, कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जयंत पाटिल तथा अन्य विपक्षी नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अन्ना बनसोडे को उनकी सीट तक पहुंचाया।

पिंपरी विधानसभा सीट से तीसरी बार बने विधायक

बता दें कि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले अन्ना बनसोडे पुणे जिले के पिंपरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। अन्ना बसोडे ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए 25 मार्च को अजित पवार और सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। आज यानी 26 मार्च को उनको निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिया गया।

सीएम फडणवीस ने दी बधाई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा सदस्य अन्ना दादू बनसोडे को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधानसभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई एवं उनके कार्य एवं भावी राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

22वें डिप्टी स्पीकर बनें अन्ना बनसोडे

अन्ना बनसोडे सबसे पहले 2009 में पिंपरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2019 और 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार दो बार जीत दर्ज की। 2019 में बनसोडे ने अविभाजित शिवसेना के गौतम चाबुक्स्वार को हराया था। वहीं 2024 के चुनाव में उन्होंने एनसीपी(शरदचंद्र पवार) की सुलक्षणा शिलवंत-धार को मात दी थी।

2024 के विधानसभा चुनाव में अन्ना बंसोडे को 1,09,239 वोट हासिल हुए थे। अन्ना बनसोडे महाराष्ट्र विधानसभा के 22वें डिप्टी स्पीकर बन गए हैं। उन्हें इस पद पर निर्विरोध चुना गया हैं क्योंकि विपक्ष की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया था।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा