युवा स्वाभिमानी पार्टी (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

अमरावती में YSP की तैयारी तेज, महानगरपालिका चुनाव भाजपा के साथ लड़ेगी

Amravati Municipal Corporation के लिए युवा स्वाभिमान पार्टी ने तैयारी कर ली है। इस बार YSP पार्टी BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली है। साथ ही YSP ने CM Fadnavis का भी आभार जताया है।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: महानगरपालिका चुनाव की तैयारी के मद्देनजर युवा स्वाभिमान पार्टी (YSP) के राजापेठ स्थित मुख्य कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलकंठराव कात्रे ने की। इस दौरान YSP के मार्गदर्शक सुनील राणा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कस्तुरे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एड। नंदेश अंबाडकर, तथा जिला महिला अध्यक्ष सोनाली नवले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया कि युवा स्वाभिमान पार्टी आगामी महानगरपालिका चुनाव भाजपा के नेतृत्व में लड़ेगी। भाजपा को 'राजनीति का बड़ा भाई' मानते हुए YSP ने यह संकल्प लिया कि अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा का ही महापौर बनाया जाएगा।

YSP के मार्गदर्शक सुनील राणा ने विधायक रवि राणा के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने प्रभागों में जनता के निरंतर संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दें।

ये भी पढ़ें :-

राहत पैकेज के लिए सीएम का आभार

इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा नुकसानग्रस्त किसानों के लिए घोषित 31,628 करोड़ के राहत पैकेज के लिए YSP ने आभार भी व्यक्त किया।

बैठक में मार्गदर्शिका अनुपमा राणा, पूर्व पार्षद सुमती ढोके, महानगर प्रमुख नितीन बोरेकर, शहर अध्यक्ष अर्चना तालन, सचिन भेंडे, अजय जयसवाल, अशोक पांडे, शिवदास घुले, राजा बांगड़े, पराग चिमोटे, भूषण पाटने, सूरज मिश्रा, मिलिंद कहाळे, नंदा सावदे, विजय घोड़ेस्वार, रौशनी मेघवानी, रजनी डोंगरे, निखिल अकोटकर, राजेश बनारसे, महेशन मुलचंदानी, भिमराव गडलिंग, अविनाश काले सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

युवा स्वाभिमान पार्टी ने अपने बूते चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, और यह तय किया गया है कि संगठनात्मक मजबूती के साथ भाजपा के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों को लेकर यह चुनाव लड़ा जाएगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज