अमरावती

अमरावती संभाग में टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग शुरू, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

अमरावती में युवाओं के लिए 7 दिवसीय निशुल्क टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण। सिंहस्थ कुंभ मेले में रोजगार का अवसर।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati News: अमरावती संभाग के पर्यटन स्थलों के विकास और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन निदेशालय ने एक विशेष पहल की है. नमो पर्यटन कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत अमरावती, अकोला, यवतमाल, वाशिम और बुलढाणा जिलों के इच्छुक युवकयुवतियों के लिए टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है.

पर्यटन निदेशालय के उपसंचालक विजय जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर्यटन स्थलों पर प्रभावी मार्गदर्शन, आतिथ्य सत्कार और पर्यटन से संबंधित तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए, पर्यटकों को स्थानीय विरासत और ऐतिहासिक स्थलों की सटीक जानकारी देने के लिए ये पर्यटन सुलभ मार्गदर्शक तैयार किए जा रहे हैं.

IITTM के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षणविशेष बात यह है कि इस कार्यक्रम में ग्वालियर स्थित प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट और महाराष्ट्र पर्यटन निदेशालय के अनुभवी प्रशिक्षक मार्गदर्शन करेंगे. सफल प्रशिक्षार्थियों को पर्यटन निदेशालय द्वारा आधिकारिक प्रमाणपत्र और सिंहस्थ अवधि के दौरान काम करने के लिए विशेष पहचान पत्र ID Card प्रदान किया जाएगा.

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय से संपर्क करने का आह्वान किया गया है.

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा