नरभक्षी वाघिन का आतंक (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती में नरभक्षी बाघिन का आतंक, 24 घंटे में दो लोगों को उतारा मौत के घाट, तलाश कर गोली मारने की मांग

Shirajgaon Kasba Tiger Attack Damu Aware: अमरावती में बाघिन के हमले से 24 घंटे में दो मौतें, पूर्व सांसद नवनीत राणा ने चॉपर से तलाश कर नरभक्षी वाघिन को मारने की मांग की।

वेदांत जोशी

Amravati Tiger Attack Chandur Bazar: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक वाघिन (Mating/Stray Tigress) के खौफ से किसानों और ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। चांदूर बाजार और मोर्शी तहसील के ग्रामीण इलाकों में पिछले 24 घंटे के भीतर बाघिन ने दो लोगों को अपना शिकार बनाकर मार डाला है। लगातार हो रहे हमलों और मवेशियों के शिकार के कारण पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

पहली घटना: चारा काटने गई 22 वर्षीय उर्मिला को झाड़ी में घसीटा

रविवार (6 सितंबर) को चांदूर बाजार तहसील के सोनोरी गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। 22 वर्षीय उर्मिला बाजीराव इवने अपनी मां के साथ खेत में बकरियों के लिए चारा लेने गई थी। चारा काटते समय अचानक वाघिन को अपनी ओर आता देख उर्मिला की मां जान बचाकर गांव की तरफ भागी। उर्मिला ने खुद को बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन बाघिन ने उसे नीचे खींच लिया और करीब 15 से 20 फीट दूर झाड़ियों में घसीट कर मार डाला। मां के शोर मचाने पर जब ग्रामीण पहुंचे तो वाघिन वहां से भाग गई, लेकिन तब तक उर्मिला की सांसें थम चुकी थीं।

दूसरी घटना: शिरजगाव कसबा में किसान पर हमला

इस दर्दनाक हादसे के अगले ही दिन शिरजगाव कसबा इलाके के 'म्हैस डोक' जंगल में बाघिन ने खेत में काम कर रहे किसान दामू आवारे पर हमला कर दिया। इस हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मात्र 24 घंटे में दो लोगों की जान जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

नवनीत राणा भावुक हुईं, चॉपर से सर्च ऑपरेशन और वाघिन को मारने की मांग की

पूर्व सांसद नवनीत राणा ने मृतक उर्मिला के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान परिजनों को रोता देख नवनीत राणा भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने तुरंत वनमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर कांफ्रेंस कॉल के जरिए चर्चा की। नवनीत राणा ने कहा कि वन विभाग के ड्रोन कैमरे घने जंगलों में वाघिन को ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए प्रशासन को तुरंत हेलिकॉप्टर/चॉपर (Chopper) की मदद से वाघिन की सटीक लोकेशन ढूंढनी चाहिए और इंसानों के बचाव के लिए उसे गोली मारने (Shoot at sight) के आदेश दिए जाने चाहिए।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक हरिराम बंसल अरेस्ट, हाई कोर्ट ने MCD, पुलिस और सरकार को भेजा नोटिस

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन