अमरावती न्यूज  
अमरावती

Amravati में ZP चुनाव आरक्षण तय, 59 में से 30 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

Amravati District में जिला परिषद चुनाव के लिए अंतिम आरक्षण घोषित किया गया है। जिला परिषद चुनाव की 59 सीटों में से 30 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। साथ ही विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व मिला है।

अपूर्वा नायक

Amravati News: जिले में आगामी जिला परिषद सामान्य चुनाव के लिए अंतिम आरक्षण सोमवार 1 नवंबर को जिलाधिकारी आशिष येरेकर द्वारा घोषित किया गया। इस अधिसूचना के अनुसार जिले की 59 निर्वाचन क्षेत्रों में आरक्षण लागू होगा।

राज्य शासन और ग्राम विकास विभाग की योजना के तहत 22 अगस्त 2025 को इन 59 निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाएं शासन राजपत्र में प्रकाशित की गई थीं।महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समितियां अधिनियम के प्रावधानों और राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। जिलाधिकारी को अंतिम आरक्षण प्रकाशित करने का अधिकार दिया गया था। 13 अक्टूबर, 2025 को आरक्षित क्षेत्रों की प्रारंभिक घोषणा की गई थी।

इसके बाद 14 से 17 अक्टूबर, 2025 के दौरान हरकती और सुझाव आमंत्रित किए गए। प्राप्त सुझावों और सुनवाई के बाद विभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल ने इस आरक्षण को मंजूरी दी। अमरावती जिला परिषद की 59 सीटों में से 30 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस घोषणा के साथ ही आगामी जिला परिषद चुनाव में आरक्षण का अंतिम स्वरूप सुनिश्चित कर दिया गया है, जिससे महिलाओं और विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।

वर्गवार आरक्षण का विवरण इस प्रकार है

अनुसूचित जाति (SC): 11 सीटें, जिनमें 6 महिलाएं अनुसूचित जनजाति (ST): 12 सीटें, जिनमें 6 महिलाएं पिछड़ा वर्ग (OBC): 15 सीटें, जिनमें 8 महिलाएं सामान्य वर्ग: 21 सीटें, जिनमें 10 महिलाएं

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?