ST बसों में डिजिटल भुगतान सोर्स- सोशल मीडिया
अमरावती

अमरावती में ST बस के यात्रियों की बल्ले-बल्ले! छुट्टे पैसों की नो झंझट, UPI से 9 लाख यात्रियों ने काटा टिकट

Amravati MSRTC UPI Payment: अमरावती जिले की ST बसों में UPI पेमेंट का क्रेज बढ़ा। 9 महीनों में 9.40 लाख यात्रियों ने 11.98 करोड़ का डिजिटल भुगतान किया। यात्रियों को मिली छुट्टे पैसों से मुक्ति।

प्रमोद यादव

Highlights

  • अमरावती जिले के आठ ST डिपो की बसों में UPI भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

  • जनवरी से सितंबर तक 9,40,853 यात्रियों ने डिजिटल माध्यम से टिकट का भुगतान किया।

  • इस अवधि में कुल 11,98,89,075 रुपये का UPI लेनदेन हुआ।

  • कुल टिकट बिक्री के लगभग 15 से 20 प्रतिशत भुगतान UPI से हो रहे हैं।

Amravati ST Bus Digital Ticket: अमरावती जिले के एसटी बस में सफर करते समय टिकट के लिए छुट्टे पैसे ढूंढने का झंझट अब खत्म हो रहा है। नकद भुगतान के बजाय क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से टिकट का किराया देने को यात्री तेजी से अपना रहे हैं।

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम ने जिले के आठ डिपो की बसों में यह सुविधा उपलब्ध कराई है, जिसका उपयोग दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

जनवरी से सितंबर तक के 9 महीनों की अवधि में कुल 9 लाख 40 हजार 853 यात्रियों ने यूपीआई से टिकट का भुगतान किया। इसके जरिए कुल 11 करोड़ 98 लाख 89 हजार 75 रुपये का डिजिटल लेनदेन हुआ है। ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि एसटी के टिकट वितरण में डिजिटल पेमेंट का असर तेजी से बढ़ रहा है।

8 डिपो की बसों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा

अमरावती जिले के बस डिपो अमरावती, बडनेरा, परतवाड़ा, वरुड़, चांदूर रेलवे, दर्यापुर, मोर्शी और चांदूर बाजार- इन 8 डिपो की बसों में यूपीआई भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए निगम ने परिचालकों (कंडक्टरों) को एंड्रॉइड टिकट मशीनें दी हैं।

मशीन पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री सीधे डिजिटल तरीके से टिकट का भुगतान कर सकते हैं। वर्तमान में कुल टिकट बिक्री का लगभग 15 से 20 प्रतिशत लेनदेन यूपीआई के जरिए हो रहा है।

कंडक्टरों को भी मिली छुट्टे पैसों की सिरदर्दी से राहत

डिजिटल पेमेंट से यात्रियों के साथ-साथ कंडक्टरों को भी बड़ी राहत मिली है। दिनभर का कैश संभालना, छुट्टे पैसों का इंतजाम करना और दिन के अंत में हिसाब मिलाना जैसी समस्याएं कम हो गई हैं। इसके अलावा, डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज होने से आर्थिक लेनदेन में पारदर्शिता भी बढ़ी है।

अमरावती जिले के 8 डिपो में UPI लेनदेन की स्थिति

डिपोयात्रियों की संख्याडिजिटल कारोबार (₹)
अमरावती2,17,1703,83,79,844
बडनेरा1,37,6471,84,27,549
परतवाडा1,26,0241,49,73,604
वरुड1,18,0471,35,39,703
दर्यापुरउपलब्ध नहीं1,16,87,013
मोर्शी90,96194,21,537
चांदुर बाजार80,32582,30,359
चांदुर रेलवे58,96852,29,466
कुल9,40,85311,98,89,075

कैश न होने पर भी आसानी से मिलता है टिकट

कंडक्टर की एंड्रॉइड मशीन पर बना क्यूआर कोड मोबाइल से स्कैन कर यात्री कुछ ही सेकंड में भुगतान कर सकते हैं। इससे जेब में नकद या छुट्टे पैसे न होने पर भी यात्रा के दौरान कोई परेशानी नहीं होती। कामकाजी लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद मददगार साबित हो रही है।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश और अभिषेक

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिला ग्रीन सिग्नल! सिर्फ साढ़े तीन घंटे में वाराणसी से दिल्ली की यात्रा

मृत लोगों के नाम रह जाएं, लेकिन असली मतदाताओं के नहीं हटने चाहिए, शशि थरूर का चुनाव आयोग पर सवाल

Apple को भारत में पहला स्टोर खोलने में 25 साल क्यों लगे? जानिए FDI नियम से iPhone मैन्युफैक्चरिंग तक की कहानी

UP: PDA के दुश्मन नंबर-1 हैं अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- जब आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे?