होटल कर्मचारी ने की मालिक की हत्या (डिजाइन फोटो) 
अमरावती

Amravati Crime: दामाद ने की ससुर की हत्या, सिर पर किया वार, सास गंभीर घायल

Son-in-law killed father-in-law: अमरावती से एक दामाद के ससुर की हत्या की जाने की खबर सामने आई है। दामाद ने सास को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

प्रिया जैस

Amravati Crime News: अमरावती के चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र के मालखेड में पत्नी को लाने गए जमाई का विवाद होने पर जमाई ने सेंट्रिंग के पटली से सिर पर वार कर ससुर व सास को गंभीर जख्मी किया। ससुर की उपचार दौरान मौत हो गई। वहीं सास का नागपुर के अस्पताल में इलाज जारी है।

पत्नी ज्योत्सना देवीदास ठाकरे (22, मालखेड, चांदूर रेलवे) की शिकायत पर चांदुर रेलवे पुलिस ने आरोपी पति देवीदास अंबादास ठाकरे (30, मालखेड, चांदूर रेलवे) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक का नाम दामोधर अलने (मालखेड, चांदूर रेलवे) है। वहीं गंभीर घायल सास का नाम प्रभा अलने है। जिसका उपचार नागपुर के अस्पताल में जारी है।

जमाई-ससुर में हुआ विवाद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता ज्योत्सना ठाकरे व देवीदास का प्रेमविवाह हुआ है। ज्योत्सना गर्भवती होने से वह अपने पिता के घर आई थी। आरोपी पति पत्नी को मिलने आया। सास-ससुर से ज्योत्सना को ससुराल लेकर जाने की बात कहीं। लेकिन इसका ज्योत्सना के माता-पिता ने विरोध किया। जमाई व ससुर में विवाद हो गया।

ससुर दामोदर ने विवाद में घर से एक सेंट्रिंग की पटली मारने के लिए लाई। लेकिन देवीदास ने यह पटली छीनते हुए ससुर के सिर पर मार दी। सास प्रभा बीचबचाव करने आई तो उस पर भी पटली से हमला कर दिया। सास-ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। नागरिकों की सहायता से तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

हालत गंभीर होने से दोनों को नागपुर रेफर किया गया। जहां उपचार दौरान 18 अगस्त को दामोधर अलने की मौत हो गई। वहीं प्रभा अलने का उपचार जारी है। बेटी ज्योत्सना ठाकरे की शिकायत पर चांदूर रेलवे पुलिस ने आरोपी देवीदास अंबादास ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत