अमरावती न्यूज 
अमरावती

अमरावती में कांपी धरती, भूकंप के झटकों से ग्रामीणों में डर का माहौल, सर्वेक्षण दल को भेजा पत्र

Amravati earthquake tremors 2025: अमरावती जिले के शिवनगांव फतेहपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

प्रिया जैस

अमरावती जिले के तिवसा तहसील के शिवनगांव फतेहपुर में शुक्रवार दोपहर 1.15 से 1.20 बजे के बीच भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। गांव में मौजूद पटवारी और ग्राम सचिव ने दोपहर में अचानक इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए, ऐसी जानकारी जिला प्रशासन को दी। जिससे कुछ लोगों के घरों में रखे बर्तन गिर गए। इस घटना से काफी हडकंप मच गया था।

झटकों से कोई नुकसान नहीं

इस संबंध में निवासी उपजिलाधिकारी अनिल भटकर ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अतिरिक्त महासंचालक को पत्र लिखकर सूचित किया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में शिवनगांव फतेहपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे पहले भी इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों से कोई नुकसान नहीं हुआ।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भूकंप की तीव्रता के बारे में कोई संदेश नहीं मिला है। भूकंप के हल्के झटकों ने क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। भूकंप की तीव्रता और क्षेत्रीय निरीक्षण करने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, मध्य विभाग, नागपुर के दल को घटनास्थल भेजने संदर्भ में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अतिरिक्त महासंचालक को एक पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया है।

बीते 7 सितंबर को तिवसा तहसील के शिरजगांव मोजरी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। सुबह अचानक गांव के कई घरों में तख्तों पर रखे बर्तन जमीन पर गिर गए। कई लोगों ने देखा कि खेतों में जमीन हिल रही है। इस घटना से ग्रामीणों में भय फैल गया था। कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर खड़े हो गए थे।

राजस्व विभाग की एक टीम मोझरी

ग्रामीणों ने कहा कि दो साल पहले भी जमीन हिलने की घटना हुई थी राजस्व विभाग की एक टीम तहसीलदार के साथ शिरजगांव मोझरी गांव गई। वहां पाया गया कि गांव में कोई नुकसान नहीं हुआ है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र और नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 जून को रात 9 बजे मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित अमरावती जिले में रिक्टर पैमाने पर 3।8 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ज़मीन से दस किलोमीटर नीचे था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल