File Photo 
अमरावती

सौरभ कटियार नए जिलाधीश, पवनीत कौर का तबादला

नवभारत डेस्क

अमरावती. अकोला जिला परिषद के विशेष कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटियार का तबादला कर अमरावती कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कटियार आईएएस 2015 बैच के हैं. वहीं, अमरावती कलेक्टर पवनीत कौर का पुणे तबादला कर दिया है.

जानकारी के अनुसार सौरभ कटियार कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील के मिरगांव के मूल निवासी हैं. उन्होंने आईआईटी कानपुर से बी.टेक और एम.टेक की पढ़ाई की. वर्ष 2014 में उनका चयन आईआरएस के लिए हो गया था.

आईआरएस नागपुर में नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (एनएडीटी) में प्रशिक्षण ले रहे थे. इसी समय उनका आईएएस के लिए चयन हो गया. अमरावती के पहले वह पालघर और अकोला में अपनी सेवा दे चुके हैं.

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट