अमरावती ग्रामीण पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)  
अमरावती

अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक 'चार्ली मोबाइल' बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी

Amravati Rural Police: अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में बॉडी कैमरा और सायरन से लैस 4 अत्याधुनिक 'चार्ली मोबाइल' पेट्रोलिंग बाइक शामिल की गईं। परतवाडा को 3 और अचलपुर को 1 बाइक दी गई है।

रूपम सिंह

Amravati Rural Police Niketan Kadam SP: ग्रामीण पुलिस दल की कार्यक्षमता में वृद्धि कर नागरिकों को अधिक तेज, प्रभावी और तत्पर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण पुलिस बेड़े में 4 नई दुपहिया चार्ली मोबाइल पेट्रोलिंग वाहनों को शामिल किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं बाइक यह 'चार्ली मोबाइल'पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। बाइक में बॉडी-बॉर्न कैमरा है जिससे कार्रवाई में पारदर्शिता और सुरक्षा होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं और निर्देश देने के लिए लाउडस्पीकर सुविधा, कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों से तुरंत संपर्क के लिए वॉकी टॉकी, आपातकालीन स्थिति में भीड़ से निकलने और उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सायरन और बीकन लाइट्स लगे हुए है। इन सुविधाओं सुविधाओं की मदद से पुलिस को अधिक प्रभावी संवाद, त्वरित प्रतिक्रिया (क्विक रिस्पांस), पारदर्शी कार्रवाई और आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से मूवमेंट करने में मदद मिलेगी।

10 मुख्य कार्यों में होगा उपयोग

इन वाहनों का उपयोग घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गश्त बढ़ाई जाएगी तथा संकट के समय तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण रखने के साथ रात के समय अधिक प्रभावी नाइट पेट्रोलिंग भी की जाएगी। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की त्वरित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

अमरावती ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर तुरंत पहुंचकर यातायात सुचारू करने, आपातकालीन कॉल्स पर कम समय में रिस्पांस देने तथा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में भी इनका उपयोग होगा। साथ ही नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की दृश्यता बढ़ाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

परतवाडा को 3 और अचलपुर को 1 बाइक

इन अत्याधुनिक दुपहिया वाहनों का वितरण पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के हाथों किया गया। इसमें परतवाडा थाने को 3 बाइक तथा अचलपुर थाने को । बाइक दी गई। इस समय अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड, सहायक पुलिस अधीक्षक सागर भामरे, प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक अशोक लांडे, संजय पवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

डिजिटल अरेस्ट पर सख्त CJI, बोले- नए दौर का अपराध रोकने संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका

Weather Alert: पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप, ओडिशा में रेड अलर्ट, बिहार-UP में भी आफत

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?