Rotary Service Projects (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: अमरावती रोटरी क्लब की नई पहल, सेवा परियोजनाओं के साथ शुरू हुआ नया वर्ष

Rotary Club Ambanagari: रोटरी क्लब ऑफ अमरावती अंबानगरी ने नए रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया। नई सेवा परियोजनाओं की शुरुआत का संकल्प लिया।

आंचल लोखंडे

Rotary Club Amravati: रोटरी डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ अमरावती अंबानगरी ने नए रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया। इस समय पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां अंबादेवी एवं मां एकवीरा देवी की महाआरती कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद एकवीरा देवी संस्थान में महाप्रसाद का आयोजन किया गया। नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही क्लब द्वारा कई सेवा परियोजनाएं शुरू की गईं। डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में क्लब के डॉक्टरों और सीए का सम्मान किया गया।

सेवा और श्रद्धा के साथ रोटरी क्लब का नया वर्ष शुरू

वहीं रोटरी के वैश्विक 'एंड पोलियो नाउ' अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो टीकाकरण शिविर लिया। इसके अलावा गौसेवा के अंतर्गत गायों को चारा खिलाया गया और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन निलेश परतानी की गुड़ तुला की गई।

डॉक्टरों और सीए का किया सम्मान

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश राठी, डीजीई निलेश परतानी, अध्यक्ष रोटे, विक्रांत जोशी, सचिव अतुल अनासाने और आशीष वाकोडे सहित कई गणमान्य नागरिक व रोटरी एन्स उपस्थित थे। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेश मित्तल ने किया। क्लब ने आगामी वर्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में अधिक से अधिक समाजहित के कार्य करने का संकल्प दोहराया।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच