अमरावती

अमरावती में 2.38 लाख लाभार्थियों को राहत, अनाज के बदले खातों में आएंगे 14.70 करोड़

महाराष्ट्र सरकार ने 14 जिलों के किसानों के लिए 145.50 करोड़ की योजना की घोषणा की, जिसमें सीधे खातों में राशि जमा होगी।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati News: जिले में 2.38 लाख लाभार्थी, सरकार ने मंजूर किए 145.50 करोड़ अनाज के बदले सीधे खाते में जमा होंगे 14.70 करोड़ संभाग में जिलावार अनुदान की स्थिति जिला कार्ड लाभार्थी रकम अमरावती 64,899 2,38,308 14,70,05,733 अकोला 23,250 83,802 5,16,95,178 वाशिम 8,462 27,257 1,68,14,103 बुलढाना 54,073 1,97,060 12,15,60,962 यवतमाल 53,206 1,84,559 11,38,49,434 सतीश तायडे नवभारत अमरावती.

महाराष्ट्र के आत्महत्याग्रस्त प्रभावित 14 जिलों के किसानों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे से बाहर रह गए एपीएल नारंगी राशन कार्डधारक किसान लाभार्थियों को अनाज के बदले नकद राशि देने के लिए निधि आवंटित की है.

इस योजना के तहत अमरावती जिले को प्राथमिकता देते हुए 14 करोड़ 70 लाख 5 हजार 733 रुपये की भारीभरकम राशि मंजूर की गई है. फोटो फाइल अमरावती जिले में इस योजना का लाभ उठाने वाले कुल राशन कार्डों की संख्या 64 हजार 899 है. इसमें कुल 2 लाख 38 हजार 308 लाभार्थी हैं.

इन लाभार्थियों के लिए कुल 14 करोड़ 70 लाख 5 हजार 733 रुपये का निधि आवंटित हुआ है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह राशि किसी बिचौलिए के माध्यम से नहीं बल्कि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी.

वित्त विभाग ने इस वित्तीय वर्ष 202526 के संशोधित बजट से कुल 145.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें पिछले शेष फंड को भी जोड़ा गया है. जिला आपूर्ति कार्यालयों को होगी निधि वितरित शासन निर्णय के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से यह राशि जिला आपूर्ति कार्यालयों को उपलब्ध कराई जाएगी.

सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को सरकारी आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि पात्र किसानों तक समय पर वित्तीय सहायता पहुंच सके. यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए है जो नारंगी राशन कार्डधारक हैं और जिन्हें नियमित कोटे में अनाज नहीं मिल पा रहा था. अब इस नकद सहायता से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी.

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार