Reprentative image 
अमरावती

साइबर कैफे में छापा, 8 युगल अरेस्ट, पुलिस की दबिश में मामला उजागर

नवभारत डेस्क
  • प्रतिघंटे के हिसाब से वसूल रहे थे पैसे
  • केबिन में होती है अश्लील हरकतें
  • कैफे संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमरावती. साइबर कैफे के नाम पर छात्र-छात्राओं को कैबिन उपलब्ध कर उनसे प्रतिघंटे के हिसाब से पैसे वसूल करने का मामला शहर के गाडगे नगर थाना क्षेत्र में फिर एक बार उजागर हुआ है. पुलिस की छापामार कार्रवाई में मौके से 7-8 युगल हिरासत में लिए गए. साथ ही संबंधित कैफे संचालक को भी हिरासत में लिया गया है. 

कैफे में बनाए हैं छोटे-छोटे केबिन

इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक गाडगेनगर थाना क्षेत्र के कठोरा रोड स्थित फ्लोझन डिलाइट कैफे के संचालक द्वारा साइबर कैफे के नाम पर छोटे-छोटे कैबिन बनाकर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध किए जाने की गुप्त जानकारी पुलिस आयुक्त के विशेष दस्ते को प्राप्त हुई थी. इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम की ओर से वास्तविकता की पड़ताल की गई और जब इस बात का पूरा यकिन हो गया कि संबंधित कैफे में छात्र-छात्राओं द्वारा कैबिन में अश्लील हरकतें की जाती है. पुलिस टीम ने शुक्रवार की दोपहर अचानक छापा मारा. पुलिस की दबिश से मौके पर हड़कंप मच गया.

हिदायत देकर पुलिस ने युगलों को छोड़ा

पुलिस टीम ने कैबिन में बैठकर अश्लील हरकतें करते 7 से 8 जोड़ों को कब्जे में लेने के अलावा कैफे संचालक दीप वितोंडी को कब्जे में लेकर गाडगे नगर थाने लिया गया. इसके बाद युगलों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया. अब उक्त कैफे के संचालक द्वारा आईस्क्रीम पार्लर के नाम पर कैबिन बनाकर छात्र-छात्राओं को 300 रुपए प्रति घंटे से उपलब्ध करने और छात्र- छात्राओं द्वारा कैबिनों का अश्लील हरकतों के लिए उपयोग किए जाने की कानूनी जानकारी मनपा प्रशासन को दी जाएगी. उक्त कार्रवाई पुलिस निरीक्षक रेखा लोंढे के मार्गदर्शन में एपीआई महेंद्र इंगले, कर्मी विनय मोहोड, सुनिल लासुरकर, अतुल संभे, राहुल ढंगेकर, जहीर शेख, विनोद काटकर ने की.

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास