Station Violence (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

तड़ीपार अपराधी का परतवाड़ा थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मियों को दी जान से मारने की धमकी

Police Station Drama: अमरावती जिले के परतवाड़ा पुलिस स्टेशन में एक तड़ीपार अपराधी द्वारा आधी रात को हंगामा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Paratwada Police Station: परतवाड़ा थाना परिसर में एक तड़ीपार अपराधी द्वारा आधी रात को भारी हंगामा और हाईवोल्टेज ड्रामा करने का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल थाने के मुख्य द्वार पर अपनी मोटरसाइकिल फेंक दी, बल्कि थानेदार सहित पूरे पुलिस स्टाफ को अत्यंत अभद्र और अश्लील गालियां दीं। यही नहीं, उसने ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों का पीछा कर उनसे अश्लील हरकतें कीं और एक कांस्टेबल की कॉलर पकड़कर जान से मारने की धमकी भी दी।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पुलिस कर्मी मंगेश ज्ञानेश्वर अघलते स्टेशन डायरी ड्यूटी पर थी, 7 जून की रात आरोपी विनायक शंकर गुलदे 48, धोतरखेड़ा, अचलपुर, अमरावती अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 27एआर 2050 से वहां आया। आरोपी ने थाने के मुख्य दरवाजे के पास अपनी गाड़ी जोर से फेंक दी और चिल्लाते हुए थानेदार म्हस्के तथा पूरे पुलिस स्टाफ को बेहद अश्लील और मांबहन की गालियां देने लगा। आरोपी चिल्ला रहा था, तुमने मुझे तड़ीपार का नोटिस दिया है, मुझे जेल में डालो। मैं थानेदार और परतवाड़ा पुलिस को झूठे केस में फंसा दूंगा।

महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता

आरोपी का शोर सुनकर पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी बाहर आईं। उन्हें देखते ही आरोपी ने सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। आरोपी ने अत्यंत अश्लील गालियां देते हुए, गंदे इशारे किए और उनका पीछा किया, जिससे महिला पुलिसकर्मियों के मन में लज्जा उत्पन्न हुई। कांस्टेबल की कॉलर पकड़ी, सरकारी रजिस्टर फाड़ा।

कांस्टेबल की कॉलर पकड़ी

हंगामा बढ़ते देख जब पुलिसकर्मी प्रवीण घोंगड़े और अन्य स्टाफ उसे समझाने और रोकने गए, तो आरोपी विनायक गुलदे ने अपनी शासकीय ड्यूटी कर रहे प्रवीण घोंगड़े की कॉलर पकड़ ली और उनके साथ धक्कामुकी करते हुए धमकी दी कि तुझे यहीं जान से मार डालूंगा। इसके बाद उसने टेबल पर रखे सरकारी रजिस्टर को उठाकर फेंक दिया, जिससे वह फट गया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

थाने में आरोपी का बवाल

शिकायतकर्ता और उपस्थित पुलिस स्टाफ ने उसे हिरासत में लेने की कोशिश की, तो उसने पूरे स्टाफ के साथ धक्कामुक्की की। खुद को घिरता देख उसने थाने की दीवार पर अपना सिर पटकना शुरू कर दिया और अपनी ही जीभ दांतों तले दबाकर खुद को घायल कर लिया, ताकि पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा सके। परतवाड़ा पुलिस ने आरोपी विनायक गुलदे के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच