जिला परिषद शिक्षक (AI Generated Photo) 
अमरावती

शिक्षक महासंघ की पहल हुई सफल, वेतन उन्नति के लिए ज़रूरी प्रमाणपत्र अब तुरंत मिलेगा

एनसीईआरटी और राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र को लेकर कड़ा फैसला लिया गया है। इसमें शिक्षकों का 2 महीने से अटका प्रमाणपत्र अब तुरंत मिलेगा।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से 2 से 12 जून 2025 के बीच आयोजित वरिष्ठ एवं चयन श्रेणी प्रशिक्षण शिक्षकों ने पूरा कर लिया था। सभी शिक्षकों ने समय पर शोध रिपोर्ट और स्वाध्याय पुस्तिका भी जमा की थी।

लेकिन इसके बाद पूरे दो महीने बीत जाने पर भी शिक्षकों को प्रमाणपत्र नहीं मिला। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षकों को तत्काल प्रमाणपत्र वितरित करने की मांग शिक्षक महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा शिक्षक आघाड़ी के प्रदेश सहसंयोजक चंद्रशेखर भोयर ने वरिष्ठ स्तर पर की थी। आखिरकार उनके इस प्रयास को सफलता मिली और राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की सहसंचालक डॉ कमलादेवी आवटे ने 10 सितंबर को प्रमाणपत्रों के तत्काल वितरण के आदेश जारी किए।

सैलरी हाइक के लिए ये सर्टिफिकेट जरूरी

प्रशिक्षण के सभी चरण पूरे करने के बावजूद प्रमाणपत्र न देना गंभीर विषय है, क्योंकि शिक्षकों की वेतन उन्नति के लिए यह प्रमाणपत्र आवश्यक है। इसी वजह से चंद्रशेखर भोयर ने तात्कालिक प्रमाणपत्र वितरण की मांग की थी। इस संदर्भ में उन्होंने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ज्ञापन सौंपा। उस समय बावनकुले ने एनसीईआरटी के निदेशक राहुल रेखावर से संपर्क कर प्रमाणपत्र वितरण के निर्देश दिए थे।

शिक्षकों को तुरंत दें प्रमाणपत्र

सहसंचालक डॉ कमलादेवी आवटे ने आदेश जारी कर राज्य के विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों को वरिष्ठ एवं चयन श्रेणी प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों को तत्काल प्रमाणपत्र वितरित करने के निर्देश दिए। प्रमाणपत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू होने से राज्य के शिक्षकों ने राहत महसूस की है।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद