अमरावती

परतवाड़ा में नितेश राणे की सभा पर पुलिस का 'ब्रेक', विधायक तायडे की खुली चुनौती 'हर हाल में होगी सभा'

Amravati News: परतवाड़ा में भाजपा के मंत्री नितेश राणे की जनसभा को पुलिस ने अनुमति देने से इनकार किया है। विधायक प्रवीण तायडे ने सभा आयोजित करने का ऐलान किया है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

रूपम सिंह

Amravati Politics News: अमरावती परतवाड़ा में प्रस्तावित भाजपा के मंत्री नितेश राणे की जनसभा को पुलिस प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जिससे जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन के इस फैसले के बाद जहां एक ओर कानूनव्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक टकराव की स्थिति भी बनती नजर आ रही है।

नहीं मिली अनुमतिनितेश राणे की यह सभा बुधवार की शाम 5 बजे परतवाडा के जयस्तंभ चौक परिसर में ली जा रही है। पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने के कारणों का आधिकारिक तौर पर विस्तृत खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सुरक्षा और कानूनव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस बीच, सभा को लेकर समर्थकों में असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक प्रवीण तायडे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभा किसी भी कीमत पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जनभावनाओं से जुड़ा कार्यक्रम है, इसे रोका नहीं जा सकता।

चाहे अनुमति मिले या न मिले, सभा हर हाल में होगी। विधायक के इस बयान के बाद प्रशासन और आयोजकों के बीच टकराव की आशंका और गहरा गई है। यदि बिना अनुमति सभा आयोजित की जाती है, तो कानूनव्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। परतवाड़ा में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सभी की नजरें अब प्रशासन के अगले कदम और संभावित घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद