भाजपा नेता नवनीत राणा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

'वो 14 बच्चे पैदा करते हैं तो हमें 4 करने चाहिए', नवनीत राणा के विवादित बयान से मचा सियासी बवाल

Navneet Rana: बीजेपी नेता नवनीत राणा ने मुस्लिम मौलाना के कथित बयान का हवाला देते हुए हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की। उनके बयान ने राजनीतिक और सामाजिक विवाद को फिर हवा दे दी।

आकाश मसने

Navneet Rana Controversial Statement: बीजेपी की नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। मुस्लिम मौलाना के कथित बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने हिंदुओं से कम से कम चार बच्चे पैदा करने की अपील की है।

बीजेपी नेता और अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। नवनीत राणा ने एक मुस्लिम मौलाना के कथित बयान का हवाला देते हुए कहा कि उस मौलाना की चार पत्नियां हैं और उसके 19 बच्चे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने हिंदू समाज से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की।

हिंदुओं को चार बच्चे करने चाहिए: नवनीत

नवनीत राणा ने कहा कि अगर वे लोग 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं, तो मैं हर हिंदू से अपील करती हूं कि हमें कम से कम चार बच्चे तो जरूर करने चाहिए। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

यह पहली बार नहीं है जब नवनीत राणा अपने बयानों को लेकर विवादों में आई हों। इससे पहले अमरावती में स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान आयोजित एक रैली में उन्होंने बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया था।

धर्म ध्वज पर बयान बना था मुद्दा

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नवनीत राणा ने कहा था कि जो धर्म ध्वज की ओर उंगली उठाए, उसकी उंगलियां काट दी जानी चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया था और नारा दिया था 'बंटोगे तो कटोगे, इस बार न बटेंगे, न कटेंगे।'

प्रधानमंत्री और अयोध्या का जिक्र

नवनीत राणा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अयोध्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने 25 नवंबर को अयोध्या में धर्म ध्वज फहराया, जिस पर पाकिस्तान की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे देश और धर्म के सम्मान से जोड़ते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज