अमरावती

Amravati News: नांदगांवपेठ टोल नाके की तोड़फोड़, आरोपियों ने पुलिस के साथ किया विवाद, 3 पर FIR

नवभारत डेस्क

अमरावती. नांदगांवपेठ टोल नाके की तोड़फोड़ करनेवाले तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस थाने में लाया, जिस पर तीनों आरोपियों ने पुलिस के साथ ही विवाद किया. थाने में जोर-जोर से चिल्लाकर हमारे उपर कैसे अपराध दर्ज करते हैं, ऐसा कहा. पुलिस उपनिरीक्षक सुनील खंडारे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

20 नवंबर की सुबह नांदगांवपेठ टोलनाके पर आरोपी गजानन हरिभाऊ तिजार (44), भाऊराव रंगराव कापडे (59) व अमोल रमेश मोर्शे (40) ने विवाद करते हुए कार्यालय की तोड़फोड़ की थी और वहां तैनात कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर नांदगांवपेठ पुलिस थाने लाया. जहां पर तीनों आरोपियों ने पुलिस के साथ विवाद किया.

हमारे खिलाफ कैसे अपराध दर्ज करते हो, ऐसा कहकर हंगामा मचाया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों पर बल प्रयोग करते हुए तीनों के खिलाफ सरकार काम में बाधा डालने के चलते धारा 353, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट