ज्वार खरीद मामला- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

नांदगांव खंडेश्वर ज्वार खरीदी मामला विधानसभा में गूंजा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Jowar Procurement Issue: नांदगांव खंडेश्वर तहसील में नाफेड के तहत ज्वार खरीदी में कथित अनियमितताओं का मामला विधानसभा में उठा। विधायक अडसड ने पात्र किसानों की उपज खरीदी और दोषियों पर कार्रवाई की।

महाराष्ट्र डेस्क

Nandgaon Khandeshwar Jowar Purchase: नांदगांव खंडेश्वर तहसील में नाफेड के तहत चल रही ज्वार खरीद प्रक्रिया में कथित धांधली और अनियमितताओं का मामला अब राज्य विधानसभा में गरमा गया है। शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के बीच, अब कई विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर सदन में सरकार को घेरा है और असली किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है।

इस मामले को लेकर शिवसेना तहसील प्रमुख पवन ठाकरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इसके साथ ही किसान संगठनों ने भी लगातार आंदोलन की चेतावनी दी थी। आरोप है कि राजस्व विभाग और कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से कई अपात्र फर्जी लाभार्थियों के नाम पर ज्वार की खरीद कर ली गई, जबकि क्षेत्र के वास्तविक और पात्र किसान अपनी उपज बेचने के लिए भटक रहे हैं।

अडसड ने सदन में उठाया मुद्दा

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के विधायक प्रताप अडसड ने विधानसभा में यह मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि कई असली किसानों की ज्वार अभी तक नहीं खरीदी गई है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं।

फर्जी लाभार्थियों की जांच की मांग

उन्होंने मांग की कि वंचित पात्र किसानों की ज्वार तुरंत खरीदी जाए और इस पूरी गड़बड़ी के पीछे शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हर एक असली किसान को उसका हक और न्याय नहीं मिल जाता। ज्वार खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और दलालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत