मृतक यश रोडगे 
अमरावती

अमरावती के राजापेठ में सनसनीखेज वारदात, हत्या कर लाश नाली में फेंकी

आपराधिक क्षेत्र में सक्रिय युवक पर चौराहे पर चाकू और तलवारों से हमला किया। जख्मी अवस्था में अपहरण व हत्या कर उसकी लाश शहर के बाहर ले जाकर कंपोस्ट डिपो स्थित नाली में फेंक दी। घटना राजापेठ थाना क्षेत्र के व्यंकटेश लॉन के समीप रात 10 से 10.30 बजे के दौरान हुई। मृतक का नाम यश रोडगे (21, मराठा कॉलोनी, गोपाल नगर) है।

शुभम सोनडवले

अमरावती. आपराधिक क्षेत्र में सक्रिय युवक पर चौराहे पर चाकू और तलवारों से हमला किया। जख्मी अवस्था में अपहरण व हत्या कर उसकी लाश शहर के बाहर ले जाकर कंपोस्ट डिपो स्थित नाली में फेंक दी। घटना राजापेठ थाना क्षेत्र के व्यंकटेश लॉन के समीप रात 10 से 10.30 बजे के दौरान हुई। मृतक का नाम यश रोडगे (21, मराठा कॉलोनी, गोपाल नगर) है। मृतक पर भी आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों सहित समर्थकों की भीड़ राजापेठ पुलिस स्टेशन पहुंची थी।

दोपहिया पर किया अपहरण

सूत्रों के अनुसार रात 10 बजे यश रोडगे व उसका दोस्त आकाश रामटेके व्यंकटेश लॉन के पास खड़े थे। कई दिनों से आरोपी यश का पीछा करने की बात कहीं जा रही है। दोपहिया पर आए 5 से 6 युवकों ने चाकू, तलवार सहित तीक्ष्ण हथियार से यश व आशीष पर हमला किया। यश गंभीर घायल होने के बाद उसे दोपहिया पर बिठाकर आरोपी ले गए। उसके अपहरण की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई।

नाली में फेंक दी थी लाश

सूचना मिलते ही राजापेठ पुलिस, अपराध शाखा व विशेष दल की टीम मौके पर पहुंची। इस समय व्यंकटेश लॉन परिसर छावनी में तब्दील हो गया था। यश रोडगे को कहां लेकर गए इसकी जांच में पुलिस के 3 दल को चार से पांच घंटे लगे थे। आखिरकार रात 3 बजे के दौरान भातकुली मार्ग के कंपोस्ट डिपो मार्ग पर यश रोडगे की लाश एक नाली में दिखाई दी।

4 आरोपी गिरफ्तार

राजापेठ पुलिस सहित अपराध शाखा व विशेष दल मामले के आरोपियों की तलाश में जुट चुका था। पुलिस ने जांच पश्चात 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज पठान (22) व श्रेयस आवटे (22), तक्षदीप इंगले (22), दीपक ठाकुर (23) का समावेश है। वहीं अन्य नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण व आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अंकुश मेश्राम हत्या के घटना की पुनरावृत्ति

राजापेठ थाना क्षेत्र के ही गोपाल टी प्वाइंट के समीप 6 सितंबर 2023 को अंकुश मेश्राम उर्फ लावा (22, म्हाडा कॉलोनी) का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। 8 सितंबर की रात कोंडेश्वर जंगल में उसकी लाश मिली थी। इस समय राजापेठ पुलिस ने सनी प्रधान सहित पांच से छह नाबालिग पर मामला दर्ज किया था। जिसमें यश रोडगे के शामिल होने की बात कहीं जा रही थी। जिसकी पुनरावृत्ति बुधवार की रात अंकुश मेश्राम की तरह यश रोडगे का अपहरण कर उसकी लाश शहर के बाहर नाली में फेंकी गई।

गोपालनगर में दहशत

यश रोडगे का अपहरण कर उसकी हत्या करने की जानकारी मिलते ही उसके समर्थक युवाओं ने गुरुवार की सुबह 8 से 8।30 बजे के दौरान गोपाल नगर क्षेत्र की दुकानें बंद कर दहशत निर्माण करने का प्रयास किया। दोनों साइड की वाहन रुकवाकर टोली ने मार्ग पर दोपहिया चालक युवकों से विवाद किया। दुकाने बंद करो, हमारा यार गया है, ऐसा कहते हुए कुछ दूकानों को जबरन बंद किया गया।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें