अमरावती महानगरपालिका  सोर्स- सोशल मीडिया
अमरावती

अमरावती में कोणार्क कंपनी का 400 करोड़ का सफाई ठेका हाई कोर्ट ने किया रद्द, नए टेंडर के आदेश

Amravati Municipal Corporation:अमरावती मनपा के सफाई ठेके को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोणार्क कंपनी का करीब 400 करोड़ का ठेका रद्द कर नए टेंडर के निर्देश दिए।

प्रमोद यादव

Amravati Municipal Corporation High Court Konark Company: अमरावती जिला गत अनेक माह से विवादों में घिरी मनपा क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य करने वाली मुंबई की कोणार्क कंपनी का ठेका मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने रद्द कर दिया है। अचानक आए इस फैसले से मनपा परिसर में हड़कंप मच गया है।

न्यायालय ने अपने आदेश में कोणार्क कंपनी का ठेका रद्द करने तथा नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, जब तक नई टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक कोणार्क कंपनी को ही साफ-सफाई का कार्य जारी रखने को कहा गया है।

400 करोड़ का था सात साल का ठेका 

बता दें कि कोणार्क कंपनी को करीब 400 करोड़ रुपए का ठेका सात वर्ष के लिए दिया गया था। अब ठेका रद्द होने के बाद नए सिरे से पूरी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। न्यायालय के आदेश के बाद अब मनपा प्रशासन के सामने नई टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने की जिम्मेदारी आ गई है।


तीन कंपनियों ने भरा था टेंडर

उल्लेखनीय है कि मनपा क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए मनपा द्वारा टेंडर निकाला गया था। इसमें तीन कंपनियों ने टेंडर भरा था। इनमें उल्हासनगर की कोणार्क कंपनी, नागपुर की अर्बन कंपनी तथा बेंगलुरु की पी। गोपीनाथ कंपनी शामिल थीं। टेंडर प्रक्रिया के बाद यह ठेका उल्हासनगर की कोणार्क कंपनी को दिया गया था।

ठेके को चुनौती देने हाई कोर्ट पहुंची कंपनी

कोणार्क कंपनी को ठेका दिए जाने के बाद बेंगलुरु की पी। गोपीनाथ कंपनी ने नागपुर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इस मामले पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया।

फैसले के अनुसार कोणार्क कंपनी का ठेका रद्द कर दिया गया है तथा मनपा को नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक नई टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक कोणार्क कंपनी साफ-सफाई का कार्य जारी रखेगी।

फैसले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद शहर में यह खबर तेजी से फैल गई। इससे मनपा प्रशासन और राजनीतिक क्षेत्र में खलबली मच गई है। अब कोणार्क कंपनी आगे क्या रुख अपनाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

सफाई व्यवस्था को लेकर पहले से था रोष

विशेष रूप से जब से कोणार्क कंपनी को साफ-सफाई का ठेका मिला है, तब से उसके काम करने के तरीके को लेकर शहर के नागरिकों में भारी रोष था। नियमित साफ-सफाई को लेकर शिकायतों का अंबार लगा रहता था।

शहर के नागरिकों के त्रस्त होने के बावजूद मनपा शासन और प्रशासन पर कोणार्क कंपनी के बचाव के आरोप लगातार लगते रहे। समय पर साफ-सफाई नहीं होने से आम नागरिक परेशान हो चुके थे। मनपा की ओर से एड। राहुल धर्माधिकारी तथा याचिकाकर्ता की ओर से एड। गिल्डा ने पक्ष रखा।

फैसले से छेड़छाड़ हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी

कोणार्क कंपनी से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ के फैसले के बाद कांग्रेस ने मनपा के सत्ताधारी पदाधिकारियों और अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

पूर्व पार्षद मुन्ना राठौड़ और औद्योगिक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समीर जवंजाल ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले को टालने, उसके खिलाफ जाने या अपील के जरिए सफाई व्यवस्था को फिर पुराने ढर्रे पर ले जाने का कोई प्रयास किया गया तो कांग्रेस इसका जोरदार विरोध करेगी।

ठेका फिर कोणार्क को दिलाने की चर्चा

मनपा परिसर में जारी चर्चा के अनुसार कुछ राष्ट्रीय दलों के पदाधिकारी और पार्षद यह ठेका पुनः कोणार्क कंपनी को ही मिले, इसके लिए प्रयासरत हैं। यह भी चर्चा है कि मनपा न्यायालय के आदेश को लेकर अपनी ओर से याचिका दाखिल कर सकती है। हालांकि इस संबंध में मनपा प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए आरोप, स्टाफ से मारपीट और सामान भी ले गए उपद्रवी- VIDEO