महावितरण स्मार्ट मीटर- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: महावितरण के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बड़ी बचत, तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की राहत

Amravati Smart Meter: महावितरण के स्मार्ट टीओडी मीटर से अमरावती जोन के उपभोक्ताओं को अप्रैल से जून तक बिजली बिल में 2.06 करोड़ रुपये की छूट मिली।

आंचल लोखंडे

Amravati Mahavitaran: महावितरण द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट टीओडी (टाइम ऑफ डे) मीटर बिजली उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक राहत का माध्यम बन रहे हैं। अप्रैल, मई और जून माह के दौरान अमरावती जोन के स्मार्ट मीटरधारी उपभोक्ताओं को बिजली बिल में कुल 2 करोड़ 6 लाख रुपये की छूट मिली है। जोन में करीब 4 लाख उपभोक्ताओं के पास स्मार्ट मीटर हैं, जिनमें लगभग 3 लाख 40 हजार घरेलू ग्राहक शामिल हैं।

स्मार्ट मीटर पर बढ़ा उपभोक्ताओं का भरोसा

महावितरण पूरे राज्य में स्मार्ट टीओडी मीटर लगाने का अभियान चला रहा है। दिन के समय बिजली उपयोग पर मिलने वाली छूट के कारण उपभोक्ताओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। महाराष्ट्र इलेक्ट्रसिटी रेगुलेटरी कमीशन के नए टैरिफ स्ट्रक्चर के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच उपयोग की गई बिजली पर 85 पैसे प्रति यूनिट की टीओडी छूट दी जाती है। इससे उपभोक्ता बिजली की खपत की बेहतर योजना बनाकर अपने बिल में बचत कर सकते हैं।

मीटर की सटीकता पर कोई अंतर नहीं

महावितरण ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर और पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर दोनों में बिजली मापने की प्रक्रिया समान है। इसलिए यूनिट मापने में किसी प्रकार का अंतर नहीं होता। स्मार्ट मीटर से बिलिंग प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है। इसके कारण औसत बिल और दोषपूर्ण बिल जैसी शिकायतों में भी कमी आई है। तकनीकी समस्याओं की तुरंत मिलती है जानकारी स्मार्ट मीटर लीकेज करंट, अर्थिंग जैसी तकनीकी समस्याओं की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इससे संभावित विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है और समय रहते आवश्यक सुधार किया जा सकता है।

अमरावती और यवतमाल को मिला सर्वाधिक लाभ

अमरावती सर्कल के उपभोक्ताओं को पिछले तीन माह के दौरान बिजली बिल में 2 करोड़ 6 लाख 16 हजार रुपये की छूट प्रदान की गई। इसमें अमरावती जिले के उपभोक्ताओं को 1 करोड़ 35 लाख 65 हजार रुपये तथा यवतमाल जिले के उपभोक्ताओं को 70 लाख 51 हजार रुपये की छूट का लाभ मिला।

स्मार्ट मीटर पूरी तरह निशुल्क

महावितरण द्वारा स्मार्ट मीटर पूरी तरह निशुल्क लगाए जा रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। मुख्य अभियंता दिलीप दोडके ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर की सटीकता को लेकर कोई संदेह है, तो उसका पूरी तरह समाधान किया जाएगा।

दिन में अधिक बिजली उपयोग करने की अपील

राज्य में सौर ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ने के कारण दिन के समय बिजली उपयोग पर विशेष छूट दी जा रही है। महावितरण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गीजर, इस्त्री, वाशिंग मशीन जैसे अधिक बिजली खपत करने वाले उपकरणों का उपयोग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच करें, ताकि टीओडी छूट का अधिकतम लाभ मिल सके।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा