प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती के 23 गांव बनेंगे ‘स्मार्ट व इंटेलिजेंट’, जानिए कौन-कौनसी मिलेंगी सुविधाएं

Amravati News: महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती के 23 गांवों में ‘स्मार्ट व इंटेलिजेंट विलेज’ योजना लागू की है। आधुनिक तकनीक और स्मार्ट सुविधाओं से गांवों को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

आकाश मसने

Smart Intelligent Village: ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ‘स्मार्ट व इंटेलिजेंट विलेज’ प्रकल्प लागू करने का निर्णय लिया है। इस महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत अमरावती जिले के 23 गांवों का चयन किया गया है।

चयनित गांवों में आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधाएं और स्मार्ट सेवाएं चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सेवाओं के संचालन एवं तकनीकी सहायता के लिए महाराष्ट्र सूचना तकनीकी ज्ञान महामंडल भारतनेट फेज-2 नेटवर्क के रखरखाव सहित आवश्यक तांत्रिक मदद उपलब्ध कराएगा।

सक्षम और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

इस परियोजना के कारण अमरावती जिले के चयनित 23 गांव तकनीकी रूप से मजबूत, सुरक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएंगे। प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि ग्रामीण विकास में यह योजना एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। प्रकल्प की संपूर्ण निगरानी के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जिलास्तरीय पर्यवेक्षण समिति कार्यरत रहेगी।

इन गांवों का है समावेश

अमरावती जिले के जिन 23 गांवों को इस योजना में स्थान मिला है उनमें- चांदूर बाजार तहसील के बोराला, आसेगांव, बेलोरा, टाकरखेड़ा पूर्णा, चिंचोली काले, तलणी पूर्णा, वडूरा, धानोरा, खरवाडी, सर्फाबाद, खराला, फुबगाव, जवला शहापुर, राजुरा, जैनपूर, बेसखेडा, तलवेल, शिरजगाव बंड, रसुल्लापुर, हैदतपूर, कृष्णापुर, विरूल पूर्णा सहित अमरावती तहसील में आने वाले शिराला का समावेश है।

मिलेंगी अत्याधुनिक स्मार्ट सुविधाएं

  • सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम
  • वाय-फाय व हॉटस्पॉट सेवा
  • डिजिटल शिक्षण प्रणाली
  • स्वास्थ्य व ई-हेल्थ सेवा
  • पशुसंवर्धन विभाग की ऑनलाइन सुविधा
  • महिला व बालकल्याण संबंधित डिजिटल सेवाएं
  • स्मार्ट कृषि : सेंसर आधारित खेती तंत्रज्ञान
  • आधुनिक आपत्ती व्यवस्थापन प्रणाली

प्रत्येक गांव में बनेगी समिति

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक चयनित गांव में स्वतंत्र समिति गठित की जाएगी। यह समिति प्रकल्प का संचालन एवं निगरानी करेगी, ग्रामस्थों का सहभाग सुनिश्चित करेगी। उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस योजना के चलते इन 23 गांवों के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन