Tennis Tournament (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में लिटिल चैंप्स टेनिस टूर्नामेंट संपन्न, 72 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Reforms Club Amravati: अमरावती के रिफॉर्म्स क्लब द्वारा आयोजित लिटिल चैंप्स टेनिस टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में 25 लड़कियों सहित कुल 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Tennis Competition: रिफॉर्म्स क्लब द्वारा १२ से १६ वर्ष के अंदर 3 श्रेणियों में आयोजित लिटिल चैंप्स टेनिस टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इसका का पुरस्कार वितरण समारोह विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेश पाटील की उपस्थिति में हुआ। उनके आगमन के पश्चात सचिव डॉ. राजेश जवादे, स्पोर्ट्स डायरेक्टर राहुल चढ्ढा, टेनिस खिलाड़ी राहुल शर्मा ने उन्हे संपूर्ण क्लब परिसर का अवलोकन कराया। इस समय संबोधित करते हुए पाटिल ने क्लब की इमारत, जिम, टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल एवं सभी खेल गतिविधियों की प्रशंसा की। मंचासीन होने के पश्चात पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

पूर्वाध्यक्ष राजेन्द्र सिंघई ने उनका परिचय देते हुए कहा कि उन्हें पुलिस विभाग में उनकी उत्कृष्ट एवं बेहतरीन सेवा के लिये पुलिस पदक से नवाजा गया और इस वर्ष २६ जनवरी की पूर्व संध्या में विशेष उल्लेखनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति ने पुरस्कृत किया। ७२ प्रतियोगियों ने लिया हिस्सा इस टूर्नामेंट में २५ लड़कियों सहित कुल ७२ प्रतियोगियों ने सहभाग लिया। इसके लिए क्लब के टेनिस प्रशिक्षक उमेश क्षीरसागर के विशेष प्रयास किए।

लिटिल चैंप्स टेनिस टूर्नामेंट का समापन

१६ वर्ष के अंदर की श्रेणी में क्लब में प्रशिक्षित मीत मयुर झंवर को जो २० से पिछड़ने के बाद अच्छी समझदारी और संयम से खेलते हुये जीत लढ्ढा को ४२ से परास्त कर विजेता और क्लब में प्रशिक्षित जीत नवल लढ्ढा को उपविजेता, १४ वर्ष के अंदर की श्रेणी में अद्वेत विजय रायबोले को विजेता एवं अलिशा नीलावार नागपुर को उपविजेता, १२ वर्ष के अंदर लड़कियों की श्रेणी में अलिशा नीलावार विजेता एवं लडकों में क्लब में प्रशिक्षित मनोज ठाकरे को विजेता के रूप में पुरस्कृत किया गया।

राहुल चढ्ढा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि पाटिल ने क्लब के टेनिस खिलाड़ी धरमपाल नानकानी को कॅप एवं संजय मुंधदा द्वारा सभी बच्चों के लिए नाश्ता प्रायोजित करने के लिये आभार माना।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला