सीसीआई द्वारा कपास खरीद सत्र का शुभारंभ किया (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

सांसद बलवंत वानखेडे के हाथों कपास खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ, किसानों के चेहरों पर झलकी खुशी

Balwant Wankhade : दर्यापूर में सांसद बलवंत वानखेडे ने सीसीआई द्वारा कपास खरीद सत्र का शुभारंभ किया। किसानों में उत्साह, उचित मूल्य मिलने की उम्मीद है।

आंचल लोखंडे

Cotton procurement Daryapur: दर्यापूर कृषि उत्पन्न बाजार समिति में भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा चालू हंगामे की कपास खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ सोमवार (10 नवंबर) को बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रारंभिक चरण में 10 से 15 ट्रॉलियों में कपास की आवक बाजार समिति के यार्ड में हुई, जिसमें स्लॉट बुकिंग करने वाले किसानों ने अपना कपास बिक्री के लिए लाया।

शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद बलवंत वानखेडे, दर्यापूर कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति सुनील पाटिल गावंडे, जिला परिषद के माजी सभापति व संचालक बालासाहेब हिंगणीकर, खरेदी-विक्री संघ के अध्यक्ष गजाननराव जाधव, उपाध्यक्ष प्रभाकर पाटिल कोरपे, संचालक साहेबराव भदे, प्रभाकर पाटिल तराल, भारत आठवले, असिफभाई खान, अमोल देशमुख, तथा प्रशांत देशमुख, भैयासाहेब टेकाडे, प्रभारी सचिव अंकिता गणेकर और सीसीआई अधिकारी देशमुख प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उचित मूल्य

इस अवसर पर उपस्थित किसानों का शाल और नारियल देकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सीसीआई की खरीद प्रक्रिया से किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य प्राप्त होगा।

दर्यापूर बाजार समिति परिसर में आने वाले दिनों में कपास की आवक और खरीद की गति में वृद्धि की संभावना है। समिति की ओर से किसानों से अपील की गई कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए स्लॉट बुकिंग के अनुसार अपना माल बिक्री के लिए लाएँ।

इस अवसर पर घोषित दर के अनुसार

  • 8% नमी वाले कपास का भाव: ₹8,010 प्रति क्विंटल
  • 12% नमी वाले कपास का भाव: ₹7,689 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार