रवि राणा (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

कमला मिल में फायर ऑडिट और अवैध लेआउट की जांच के आदेश, रवि राणा ने दिए सख्त निर्देश

Ravi Rana Meeting: विधानसभा आश्वासन समिति के अध्यक्ष रवि राणा ने मुंबई के कमला मिल परिसर में भवनों का तत्काल फायर ऑडिट कराने और अवैध निर्माण की जांच के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Kamala Mills Fire Audit: विधानसभा आश्वासन समिति की बैठक में अध्यक्ष विधायक रवि राणा ने राज्य के बाढ़ नियंत्रण, नाला चौड़ीकरण, मिठी नदी व नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और विभिन्न नगर निगमों में रुकी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्र लंबित कार्यों को 2027 से पहले पूरा करने और नाला सफाई व पुनर्वसन में कथित भ्रष्टाचार की विभागीय जांच के आदेश दिए।

आश्वासन समिति के अध्यक्ष रवि राणा ने मुंबई के कमला मिल परिसर में भवनों का तत्काल फायर ऑडिट करने तथा परिसर के अवैध निर्माणों की प्रत्यक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्यभर में बड़े पैमाने पर बने अवैध होल्डिंग्स और अनधिकृत लेआउट की जांच कर नगर विकास विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। मिठी नदी और ठाणे नालों से अतिक्रमण हटाने व सफाई के लिए जल्द प्रत्यक्ष निरीक्षण होगा।

कमला मिल अग्नि सुरक्षा पर सरकार सख्त

बाढ़ नियंत्रण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेंसर प्रणाली लागू की जाएगी। अमरावती में आरक्षित भूखंडों के नियम विरुद्ध आवंटन पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। सांगली मनपा में 2006 से 2011 के बीच हुई नियुक्तियों व पदोन्नति की 3 महीने में ऑडिट रिपोर्ट मांगी गई।

फायर ऑडिट के साथ अवैध निर्माण की जांच के आदेश

बैठक में समिति अध्यक्ष रवि राणा सहित विधायक समीर मेघे, अनुप अग्रवाल, पराग शाह, नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव असीम गुप्ता, डॉ. के.एच. गोविंदराज, विभिन्न मनपा आयुक्त एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें