अमरावती के दस्तूर नगर से जुड़ेगा समृद्धि महामार्ग, 840 करोड़ की सड़क परियोजना का रवि राणा ने किया निरीक्षण

Amravati Road Project: अमरावती के दस्तूर नगर से समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाली 840 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का विधायक रवि राणा ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
dastur nagar samruddhi mahamarg link road amravati project
अमरावती सड़क परियोजना(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Samruddhi Mahamarg Link Road: अमरावती शहर और आसपास के क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक तथा कृषि विकास को नई गति देने वाले दस्तूर नगर से समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाले लगभग 840 करोड़ रुपये के सड़क परियोजना का विधायक रवि राणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने परियोजना के प्रस्तावित मार्ग का जायजा लेकर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगाराणा ने कहा कि यह सड़क केवल एक संपर्क मार्ग नहीं होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और कृषि विकास की नई धुरी बनेगी।

dastur nagar samruddhi mahamarg link road amravati project
अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी

बढ़ेंगे उद्योग और रोजगार के अवसर

उनके अनुसार सड़क बनने से नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश आकर्षित होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा किसानों को अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की मंजूरी शासन स्तर पर लगातार किए गए प्रयासों और प्रभावी पैरवी का परिणाम है।

इस प्रकार है प्रस्तावित सड़क

प्रस्तावित सड़क शहर के दस्तूर नगर चौक से शुरू होकर हनुमान गड़ी, भानखेड़, लालखेड़ अंबुजा सीमेंटअडानी परियोजना क्षेत्र, मालखेड़, वडगांव जिरे, मांजरी, खिरसाना, निरसाना, सावरेन, मोखड़ और नांदगांव खंडेश्वर से होते हुए सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगी। इस मार्ग के निर्माण से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बीच आवागमन तेज एवं सुगम होने के साथसाथ भारी वाहनों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com