अस्पताल मे निरीक्षण करती स्वास्थ्य राज्यमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीक सोर्स- नवभारत
अमरावती

अमरावती जिले में शिशुओं की मौत का मामला, फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिक ऑडिट की फॉरेंसिक जांच पड़ताल तेज

Amravati Hospital Ventilator Blast: महिला अस्पताल में वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 शिशुओं की मौत मामले की जांच पूरी हो गई है। NICU को सील कर दिया गया है एक सप्ताह में नागपुर में अंतिम रिपोर्ट तैयार करेगी।

प्रमोद यादव

Amravati Hospital Ventilator Blast Report: अमरावती  जिला महिला अस्पताल के आईसीयू में 22 अगस्त को वेंटिलेटर में हुए विस्फोट और भीषण आग से तीन नवजात शिशुओं की मौत के मामले में शासन की विशेष सत्यशोधन समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच के निष्कर्ष और अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।

सुरक्षा घेरे में हुई गुप्त बैठक

शिवसैनिकों के भारी दबाव के कारण ऐन वक्त पर समिति की बैठक का स्थान बदलना पड़ा। डफरिन अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक सुरक्षा कारणों से रद्द कर कड़े पुलिस पहरे के बीच जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न कराई गई। बैठक के दौरान शिवसेना नेता सुषमा अंधारे ने भी समिति से मुलाकात कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारियां सौंपीं।

नागपुर में समिति करेगी रिपोर्ट तैयार 

सत्यसोधक समिति ने एक दिन में पूरी तरह से जांच कर ली है। लेकिन बार-बार नेताओं के दौरे के कारण काम में आ रही बाधाओं के चलते समिती ने अब नागपुर को अपना ठिकाना बनाया है।

बोंडे ने उबाठा की नेता सुषमा अंधारे द्वारा लगाए गए आरोपों का सिलसिलेवार खुलासा देते हुए खंडन किया। विधायक प्रवीण पोटे भड़क उठे। उनका कहना रहा कि वे पालकमंत्री के शहर में नहीं आने की बात कर रही है, जबकि पालकमंत्री कॅबिनेट के कार्यों में व्यस्त थे।

जांच के बाद NICU सील

अमरावती  जिला हादसे के बाद फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर एनआईसीयू को सील कर दिया है। प्रारंभिक जांच में अस्पताल के फायर ऑडिट की वैधता समाप्त होने की जानकारी सामने आई है। जांच टीम आग लगने के कारण के साथ विद्युत व्यवस्था, उपकरणों तथा फायर सेफ्टी सिस्टम की कार्यक्षमता की भी पड़ताल कर रहीं है।

दुर्घटनाएं रोकने किए जाएंगे ठोस उपाय

सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्यमंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में राज्य के किसी भी अस्पताल में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए, इसके लिए कड़े सुरक्षा उपाय करने की जानकारी दी।

2 एनआईसीयू जल्द शुरू करने के निर्देश

विधान परिषद सदस्य संजय खोडके और विधायक सुलभा खोडके ने गुरुवार को स्वास्थ्य प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। खोडके ने अस्पताल में उपलब्ध अतिरिक्त दो एनआईसीयू को तत्काल शुरू करने तथा उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा संसाधनों से सुसज्जित करने के निर्देश दिए।

विधान परिषद सदस्य संजय खोडके लोगों से की मुलाकात

अस्पताल की घटना पर राजनीति अशोभनीय

बोंडे सत्ता किसी की भी हो लेकिन इस तरह की घटना पर सभी को शोक जताना चाहिए। शिवसेना UBT को छोड़ सभी पार्टी ने इस घटना पर शोक जताया है। विपक्ष के नाते स्थिति का जायजा लेना, अपने सुझाव रखना यह उनका अधिकार है लेकिन इस तरह की घटना पर राजनीति करना यह अशोभनीय है।

CJP Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है