Amravati Wardha Connectivity Road (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

गोकुलसरा में वर्धा नदी पर पुल निर्माण की मांग, मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद अमर काले

Nitin Gadkari: गोकुलसरा-सायखेड़ा के बीच वर्धा नदी पर पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर सांसद अमर काले ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

आंचल लोखंडे

Gokulsara Wardha River Bridge Demand: धामणगांव रेलवे तहसील के वर्धा नदी पर दो जिलों को जोड़ने वाले गोकुलसरा-सायखेड़ा मार्ग पर पुल और सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। इस मुद्दे को लेकर सांसद अमर काले ने पहल करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष पुल और सड़क निर्माण की मांग रखी है।

गोकुलसरा, सोनारा काकड़े तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों और नागरिकों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। यातायात की नजदीकी सुविधा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल समय पर बाजार तक पहुंचाने में भी परेशानी होती है।

नागरिकों ने सांसद अमर काले को ज्ञापन सौंपा

ऐसे में वर्धा नदी पर गोकुलसरा से सायखेड़ा के बीच पुल और सड़क का निर्माण होने से अमरावती जिला और वर्धा जिला के बीच संपर्क आसान होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस मांग को लेकर गोकुलसरा समूह ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा सोनारा काकड़े और आसपास के नागरिकों ने वर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमर काले को ज्ञापन सौंपा था।

प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश

सांसद अमर काले ने इस मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र भेजकर पुल निर्माण से संबंधित आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उच्च स्तर पर भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत

इसी क्रम में सांसद अमर काले ने दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सायखेड़ा-गोकुलसरा के बीच वर्धा नदी पर पुल निर्माण के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पुल बनने से दोनों जिलों के कई गांवों के बीच संपर्क आसान होगा और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम