नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

Amravati News: चॉकलेट का लालच और मासूम से यौन उत्पीड़न, दर्यापुर में पड़ोसी के खिलाफ POCSO केस दर्ज

Daryapur POCSO Case: दर्यापुर में चॉकलेट का लालच देकर नाबालिग बच्ची को घर ले जाने और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी पर POCSO केस दर्ज किया।

आंचल लोखंडे

Daryapur Minor Girl Assault: दर्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न करने की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया।

शिकायत के अनुसार 12 अगस्त की सुबह जब पीड़िता की मां मजदूरी के काम पर गई थी और पिता खेत गए हुए थे, तब बच्ची अपने भाई के साथ घर पर थी। इसी दौरान पडोस में रहनेवाले 45 वर्षीय आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने घर में ले गया। घर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। घबराकर बच्ची ने अपने भाई को आवाज दी। बच्ची की आवाज सुनकर जब उसका भाई वहां पहुंचा, तो आरोपी की हरकत उजागर हुई।

नाबालिग बच्ची को घर ले गया पड़ोसी

भाई ने अपनी बहन को तुरंत वहां से सुरक्षित बाहर निकाला और घर ले आया। मां के घर लौटने पर बच्चों ने पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता से पूछने पर उसने आरोपी द्वारा की गई अश्लील हरकतों के बारे में बताया। बदनामी के डर और मानसिक आघात के कारण परिवार ने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बाद में हिम्मत जुटाकर 14 अगस्त की रात पीड़िता की मां ने दर्यापुर थाना पहुंचकर शिकायत दी। दर्यापुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

येवदा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

अमरावती। येवदा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग शाला में जा रहा थी। तब22 वर्षीय आरोपी ने चॉकलेट का लालच देकर उसे अपने बाइक पर बिठाकर दोस्त के घर लेकर गया। जहां पीडिता नाबालिग होने की बात पता होने पर भी उसके साथ दुष्कर्म किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान