अमरावती सायबर सेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती बुजुर्ग से 13.87 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा से 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

Amravati Cyber Crime: अमरावती सायबर पुलिस ने लोन के नाम पर बुजुर्ग से 13.87 लाख रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर नोएडा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माल भी जब्त।

रूपम सिंह

Amravati Police Action: अमरावती शहर साइबर सेल पुलिस ने ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर वरिष्ठ नागरिकों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के नोएडा से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 67 वर्षीय बुजुर्ग से 13.87 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की थी। गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश दाताराम शर्मा (नोएडा, उ।प्र।), राहुल ठाकुरप्रसाद पांडे (36, नोएडा) व छोटेलाल कल्लु (37, मयुर विहार, फेज 3, दिल्ली) का समावेश है।

6 साल पुराने लोन का डेटा निकालकर जालसाजों ने फंसाया

अमरावती शहर के सक्करसाथ निवासी सुधीर बालकृष्ण भंडारी (67) ने करीब 6 साल पहले 'आदित्य बिरला फाइनेंस लिमिटेड' से एक लोन लिया था, जिसे उन्होंने पूरी तरह चुका भी दिया था। 4 जनवरी को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उसी फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया और झांसा दिया कि भंडारी के नाम पर 30 लाख का लोन मंजूर हुआ है। लोन राशि पाने के लिए जालसाज ने उनसे व्हाट्सएप पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटीएन सर्टिफिकेट और एक कैंसल चेक मंगवा लिया।

नोएडा में घेराबंदी कर दबोचे आरोपी

अमरावती सायबर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पाया कि इस धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया गया बैंक खाता उत्तरप्रदेश के नोएडा का है। पुलिस आयुक्त की अनुमति से एक विशेष जांच दल नोएडा भेजा गया। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने पहले कमलेश शर्मा को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि आरोपी राहुल पांडे औरछोटेलाल कल्लू को यह खाता इस्तेमाल करने दिया था।

जब इन दोनों को पता चला कि कमलेश पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है, तो वे नोएडा से भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 80 हजार मूल्य के 6 मोबाइल हैंडसेट, 3 चेकबुक, विभिन्न बैंकों के 11 डेबिट कार्ड, 1 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड और 1 पासबुक जब्त की। इसके अलावा 26 हजार रुपए की राशि को बैंक खातों में होल्ड कराया है।

इनकम टैक्स और केस रद्द करने की धमकी

  • दस्तावेज मिलने के बाद आरोपियों ने लोन प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पहले 75 हजार रुपए मंगवाए।
  • इसके बाद उन्होंने फाइल आगे बढ़ाने, अधिकारियों को पैसे देने और लोन पास कराने जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर लगातार पैसों की मांग की।
  • हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने बुजुर्ग को डराना शुरू कर दिया कि अगर 24 घंटे के भीतर और पैसे नहीं भेजे, तो अब तक जमा की गई रकम डूब जाएगी, लोन
  • रद्द हो जाएगा और यह मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया जाएगा।
  • इस डर और झांसे में आकर बुजुर्ग ने कुल 13लाख 87 हजार 700 की राशि गंवा दी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने सायबर थाने में शिकायत दी।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?